News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Repo Rate Cut Impact: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच साल के इंतजार के बाद वह खबर सुना दी है, जिसका इतंजार लोगों को लंबे समय से था। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती की गई है। इसी के साथ रेपो रेट 6.5% से घटकर 6.25% हो गई है। रिजर्व बैंक ने इस कदम से लोन सस्ते होने और EMI में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही इससे शेयर बाजार में कमाई के मौके भी बन सकते हैं।
रेपो रेट में कमी से कई सेक्टर्स को बेनिफिट मिलेगा। खासकर, रियल एस्टेट में अच्छी ग्रोथ का अनुमान है। दरअसल, रेपो रेट में कमी से लोन सस्ते होंगे और इससे घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिलेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्याज दरों में कटौती से न केवल तरलता बढ़ेगी बल्कि खपत और क्रय शक्ति भी बढ़ेगी, जिससे आखिरकार आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उनके अनुसार, सस्ते लोन रियल एस्टेट के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह संभावित घर खरीदारों के लिए एक प्रमुख प्रोत्साहन के रूप में काम करते हैं।
रियल एस्टेट को होने वाले संभावित फायदे के मद्देनजर इससे जुड़े स्टॉक्स भी उछाल हासिल कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो इस सेक्टर के प्रमुख शेयरों पर नजर रखें। Signature Global, Macrotech Developers, Oberoi Realty, Anant Raj, DLF और Godrej Properties, ये शेयर आज तेजी से भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Repo Rate Update: RBI ने दी बड़ी राहत, 5 साल बाद रेपो रेट में कटौती
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली का मानना है कि ब्याज दरों में कटौती से M&M Financial और SBI Cards को अच्छा फायदा हो सकता है। ब्रोकरेज ने RBI MPC की बैठक से पहले जारी अनुमान में PNB हाउसिंग फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और होम फर्स्ट फाइनेंस पर ओवरवेट रुख दर्शाया था। वहीं, HSBC का मानना है कि रेपो रेट में कटौती से बड़े NBFC यानी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को अधिक फायदा मिल सकता है। Shriram Finance, Chola Investment, M&M Financial Services सहित IndusInd Bank, Ujjivan SFB और Equitas SFB फोकस में रह सकते हैं।
HSBC का यह भी कहना है कि ब्याज दरों में कटौती से सरकारी बैंकों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद नहीं है। RBI की घोषणा के बाद PSU बैंकिंग इंडेक्स कमजोर हो गया है। दोपहर 12 बजे तक इसमें 0.56% की गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल, आमतौर पर माना जाता है कि ब्याज दरों के कम होने से बैंकों की कमाई प्रभावित होती है। इस सेंटिमेंट के चलते बैंकिंग इंडेक्स कमजोर हुआ है। SBI, BoB, BoI और PNB जैसे शेयरों में गिरावट है। हालांकि, यूनियन बैंक के शेयर फिलहाल ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।