Reliance Jio Coin: रिलायंस जियो ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में हाल ही में JioCoin लॉन्च किया था। इस कॉइन को क्रिप्टो मार्केट में रिलायंस की एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत में वेब 3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लाना है।
इस तरह मिलेगा फायदा
रिलायंस के FAQ सेक्शन में कहा गया है कि JioCoins ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है, जिसे उपयोगकर्ता अपने भारतीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करके जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट बेस्ड ऐप से जुड़कर कमा सकते हैं। कॉइनDCX की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे भारत ब्लॉकचेन तकनीक को अपनाता है, यह कॉइन फाइनेशियल एक्सेस बढ़ा सकता है और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है।
बढ़ेगा क्रिप्टो में निवेश
कॉइनDCX के अनुसार, जियो कॉइन रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे नया प्रोजेक्ट है, जो ब्लॉकचेन तकनीक को भारत में लेकर आ रहा है। इस वर्चुअल कॉइन के लॉन्च होने से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित होंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि जियोकॉइन की आधिकारिक कीमत अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी कीमत लगभग 43 रुपये ($0.50) प्रति टोकन हो सकती है।
इस तरह है अंतर
जियो कॉइन और क्रिप्टोकरेंसी में कुछ समानताएं हैं, लेकिन यह क्रिप्टो की ट्रेडिशनल परिभाषा में फिट नहीं बैठता। बिटकॉइन या एथेरियम जैसी पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी के बजाए जियोकॉइन एक रिवॉर्ड प्रोग्राम या डिजिटल लॉयल्टी पॉइंट्स जैसा है। जियोकॉइन एक इंसेंटिव बेस्ड प्रोग्राम है, जो जियो इकोसिस्टम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए यूजर्स को रिवॉर्ड देने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें – 5 Days Banking: बैंकर्स की यह मांग कितनी जायज, क्या हैं चुनौतियां?
कस्टमर रिटेंशन इंस्ट्रूमेंट
बिटकॉइन और दूसरे विकेंद्रीकृत टोकन, जो इन्वेस्टमेंट एसेट के रूप में ओपन ब्लॉकचेन नेटवर्क पर काम करते हैं, के विपरीत जियोकॉइन एक कस्टमर रिटेंशन इंस्ट्रूमेंट के रूप में कार्य करता है। इसके तहत यूजर्स को रिलायंस की सेवाओं से जुड़ने के लिए पुरस्कृत किया जाता है। जैसे कि कोई प्रोडक्ट खरीदना, मूवी स्ट्रीम करना या ऑनलाइन शॉपिंग करना आदि। क्रिप्टोकरेंसी की बात करें, तो यह स्वतंत्र रूप से संचालित होती हैं और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं होता।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
16 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
17 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
18 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines