Reliance Home Finance Return Double in 6 Month : अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Home Finance के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने पिछले 6 महीने में 97.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों की रकम 6 महीने में ही करीब-करीब दोगुनी हो गई। Reliance Home Finance कंपनी का यह एक पैनी स्टॉक है।
अभी ऑल टाइम हाई से कम है कीमत
अगर इस शेयर की ऑल टाइम हाई कीमत से तुलना करें तो यह अभी काफी कम है। यह शेयर सितंबर 2017 को आया था। उस समय इस शेयर की कीमत करीब 107 रुपये थी। ऐसे में देखें तो तब से लेकर अब तक इसमें करीब 96 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में भी इसमें उतार-चढ़ाव का दौर रहा है।
[caption id="attachment_704997" align="alignnone" ] अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न[/caption]
क्या करती है कंपनी
Reliance Home Finance कंपनी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी कंपनी है। यह कंपनी होम लोन, LAP, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस आदि सुविधाएं मुहैया कराती है।
पेनी स्टॉक में निवेश करना काफी जोखिमभरा माना जाता है। ऐसा इसलिए कि ये जिस तेजी के साथ चढ़ते हैं, उसी तेजी से गिर भी जाते हैं।
कई बार इसमें निवेश की गई रकम 90 फीसदी से ज्यादा तक गिर जाती है। ऐसे में इनमें रकम इन्वेस्ट करने से पहले रिसर्च करें और कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें।
जिस कंपनी के पेनी स्टॉक में निवेश करने जा रहे हैं, उस कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी की आर्थिक स्थिति देखें। अगर कंपनी की आर्थिक स्थिति सही है तभी रकम इन्वेस्ट करने के बारे में सोचें।