Reliance AGM Meeting Mukesh Ambani big announcement: गूगल और मेटा के साथ मिलकर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्ल्ड में एंट्री करेगी। Reliance Industries AGM 2025 में मुकेश अंबानी ने इसका ऐलान करते हुए 855 करोड़ की नई कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस बनाने की घोषणा की। इस कंपनी के लिए गूगल और मेटा के साथ सांझेदारी की गई है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जेमिनी AI मॉडल को रिलायंस की कंपनी में शामिल करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: JioCoin पर यूं ही खामोश नहीं हैं Mukesh Ambani, 2016 वाली रणनीति पर चल रहा काम!
गूगल के साथ रिलायंस AI मोबाइल, मेटा के साथ ज्वाइंट वेंचर
गूगल और मेटा जैसी कंपनियों के साथ सांझेदारी के तहत रिलायंस जामनगर में अपनी नई कंपनी में गूगल के साथ रिलायंस AI मोबाइल बनाएंगे। वहीं, फेसबुक के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाकर सरकारी और बिजनेस संस्थानों को एडवांस सिक्योर एआई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे।
रिलायंस जियो के IPO पर बड़ा अपडेट
मुकेश अंबानी ने जियो के आईपीओ पर भी बड़ा अपडेट दिया। AGM में मुकेश अंबानी ने JIO के IPO के लिए डॉफ्ट पेपर जल्द फाइल करने का ऐलान किया। कंपनी की साल 2026 की पहली छमाही में रिलायंस जियो का IPO लॉन्च करने की योजना है। मुकेश अंबानी ने कहाकि जियो के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। जियो के शेयर बाजार में लिस्ट होने से निवेशकों को एक बड़ा मौका मिल सकता है। जियो ने अपने कारोबार का भारत से बाहर विस्तार करने का भी ऐलान किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत हमारी स्वदेशी टेक्नोलॉजी दुनिया भर के लोगों तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: AI की दुनिया में हलचल: मुकेश अंबानी ने ChatGPT को लेकर कह दी बड़ी बात
जियोहॉटस्टार में कौन-कौन से नए AI फीचर्स
मुकेश अंबानी ने बताया कि JioHotstar ने केवल 3 महीनों में 60 करोड़ से अधिक यूजर्स जोड़े। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। जियोहॉटस्टार मैक्सव्यू 3.0 भी जुड़ चुका है। यह फीचर स्मार्टफोन पर वर्टिकल वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहतर बनाएगा। ‘RIYA’ नाम का वॉयस असिस्टेंट जियोहॉटस्टार के यूजर्स को सामान्य भाषा में शो या फिल्म खोजने की सुविधा देगा। AI आधारित ‘वॉयस प्रिंट’ नामक फीचर विदेशी भाषाओं के कंटेंट को भारतीय भाषाओं में बदल देगा। इससे कंटेंट देखना और भी आसान होगा।
यह भी पढ़ें: Lohri पर Jio Users को बड़ा तोहफा; लंबी वेलेडिटी के लॉन्च किए दो नए प्लान
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines