Reliance AGM 2026: Jio IPO को बोर्ड की मंजूरी, SEBI के पास जमा किए दस्तावेज; 27 करोड़ नए शेयर होंगे जारी

Reliance Industries AGM 2026: मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा कि जियो का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए देश की डिजिटल क्रांति का सीधा हिस्सा बनने और वेल्थ क्रिएट (पैसा बनाने) करने का एक ऐतिहासिक मौका साबित होगा।

mukesh ambani (6)

सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों (DRHP) के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत कंपनी मार्केट से बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में है

Reliance Industries AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सालाना आम बैठक (AGM) 2026 में मुकेश अंबानी ने देश के कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक को हरी झंडी दे दी है। रिलायंस बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Jio) ने अपने मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन

इस घोषणा के साथ ही भारतीय प्राथमिक बाजार (Primary Market) में अब तक के सबसे बड़े आईपीओ के आने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, जिसका निवेशकों को लंबे समय से इंतजार था।

विज्ञापन

27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी

सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों (DRHP) के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत कंपनी मार्केट से बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में है। जियो के इस आईपीओ में 27 करोड़ (270 million) तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

फ्रेश इश्यू के अलावा, मौजूदा प्रमोटर और शेयरधारक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी आंशिक हिस्सेदारी बाजार में बेच सकते हैं। मुकेश अंबानी ने एजीएम में कहा कि जियो का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए देश की डिजिटल क्रांति का सीधा हिस्सा बनने और वेल्थ क्रिएट (पैसा बनाने) करने का एक ऐतिहासिक मौका साबित होगा।

बाजार में क्यों है इस IPO को लेकर भारी हलचल?
रिलायंस जियो वर्तमान में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है, जिसके पास 48 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियो का वैल्यूएशन (Valuation) बेहद मजबूत है, जिसके कारण यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के पिछले कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

विज्ञापन

इस आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने 5G और आगामी 6G नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, डिजिटल सर्विसेज के विस्तार और कर्ज को कम करने के लिए करेगी।

कब आएगा IPO और क्या होगी कीमत?
DRHP दाखिल होने के बाद अब सेबी इस ड्राफ्ट की समीक्षा करेगा और अपनी मंजूरी (Observation) देगा। सेबी से हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी आईपीओ के खुलने की तारीख, प्राइस बैंड (Price Band) और लॉट साइज का आधिकारिक ऐलान करेगी। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि आगामी कुछ महीनों के भीतर यह आईपीओ आम निवेशकों के लिए खुल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ