Reliance AGM 2024: 29 अगस्त, 2024 को दोपहर 2:00 बजे शुरू हो चुकी वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) में कंपनी की ओर से कई खास घोषणा की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 47वीं AGM में कई खास ऐलान किए हैं। इस दौरान जियो की ओर से ग्राहकों को खुश करने के लिए 100 GB तक मुफ्त स्टोरेज का ऐलान भी किया गया है, जिसे एआई क्लाउड वेलकम ऑफर (Jio AI Cloud Welcome Offer) के तहत पेश किया जाएगा।
मिलेगी अधिक स्टोरेज की सुविधा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वार्षिक कार्यक्रम के दौरान एआई क्लाउड की घोषणा करने के साथ कहा कि वो सबसे किफायती कीमत में अधिक स्टोरेज की सुविधा प्रदान करेंगे। कंपनी की ओर से जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर लॉन्च करने की तैयारी है जिसे इस साल दिवाली से पहले पेश किया जा सकता है।
क्या है Jio AI-Cloud Welcome Offer?
जियो यूजर्स को तस्वीर, वीडियो, डॉक्यूमेंट समेत अन्य डिजिटल कंटेंट को सुरक्षित रखने के लिए स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी।जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलेगा। हालांकि, इससे ज्यादा जीबी के लिए आपको भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने की कई बड़ी घोषणाएं, AI के साथ खोला ऑफर्स का पिटारा
New JioTV+
यूजर्स के लिए मनोरंजन का पिटारा खोलते हुए लाइव टीवी, ऑन-डिमांड शो के लिए अंबानी ने JioTV OS, JioHome और JioTV+ का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर्स 860 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का आनंद उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, JioTV+ के साथ यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस और हॉटस्टार जैसे ऐप्स का भी एक्सेस मिल सकेगा।
क्या है JioTV OS?
जियोटीवी ओएस को जल्द पेश किया जाएगा जो पूरी तरह से घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खासतौर पर सेट-टॉप बॉक्स (STB) के लिए डिजाइन किया गया है। नए ओएस से अल्ट्रा एचडी 4K वीडियो, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन जैसे खास फीचर्स की सुविधा का सपोर्ट मिलेगा जो आपके लिए सिनेमा के अनुभव को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 31 अगस्त से लाखों फोन यूजर्स को होगी दिक्कत!
संबंधित खबरें
Gold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
1 hr agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
4 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
5 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
16 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines