Apply Lost PAN Card Online in Hindi: क्या आपसे आपका पैन कार्ड खो गया है? या वो फट चुका है तो ऐसे में आप फिर से पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है, जिसके गुम होने पर आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दस्तावेज का इस्तेमाल खासतौर पर फाइनेंशियल काम के लिए किया जाता है। इनकम टैक्स विभाग की ओर से पैन कार्ड को जारी किया जाता है। इसके जरिए आप इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Returns) से लेकर वीजा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Re-apply for Pan Card in Hindi
अगर आपका स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) यानी पैन कार्ड खो गया है तो आप डुप्लीकेट पैन (Duplicate PAN) के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके को अपना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ई-पैन कार्ड (e-PAN Card) के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
पैन कार्ड खोने पर क्या करना होगा?
अगर आप अपना पैन कार्ड कहीं भूल गए हैं या आप से पैन कार्ड कहीं खो गया है, तो आपको इसकी सबसे पहले शिकायत करनी होगी। नजदीकी पुलिस थाने में पैन कार्ड खोने की शिकायत करें और FIR की कॉपी रख लें। ऐसे में आपके पैन कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसलिए जब भी आपका पैन कार्ड खो जाए तो ये काम सबसे पहले करें।
पैन कार्ड के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना है तो आधिकारिक वेबसाइट TIN-NSDL पर जाएं।
- यहां कई ऑप्शन्स मिलेंगे जिनमें से आपको Reprint of PAN card का ऑप्शन चुनना होगा।
- नाम, मोबाइल फोन नंबर, जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
- एक टोकन नंबर जनरेट होगा जो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा।
- इसके बाद आपको नीचे फॉर्म में सभी जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद फिजिकल पैन कार्ड या ई-पैन कार्ड का ऑप्शन आप चुन सकते हैं।
- e-PAN कार्ड को आपके मेल एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।
- पेमेंट करने के बाद 15 से 20 दिनों के वर्किंग डेज में आपके पास पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।
Reprint PAN Card Fees
फिर से पैन कार्ड बनवाने के लिए NRIs या भारत में निवासी आवेदकों को 110 रुपये तक की फीस जमा करनी होगी। इसमें 93 रुपये के साथ 18% GST शामिल है।
ये भी पढ़ें- आपका PAN Card असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
संबंधित खबरें
कमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
15 mins agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
1 hr agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
2 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
4 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
5 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
6 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
7 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
10 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines