हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RBI ने लंदन से 100 टन सोना वापस मंगवाया, जानें- विदेश में क्यों रखा जाता है गोल्ड

RBI Moves 100 Ton Gold From UK : रिजर्व बैंक ने लंदन से 100 टन सोना वापस मंगवाया है। दरअसल, विदेशों में सोने का भंडारण बढ़ता जा रहा था। इसलिए भारत ने विदेश में रखे सोने को वापस मंगवाया है। भारत ही नहीं, दुनिया के कई देश विदेशों में सोने का भंडारण रखते हैं ताकि इसका इस्तेमाल आर्थिक संकट में किया जा सके।

विज्ञापन
RBI ने 100 टन सोना लंदन से वापस मंगवाया।

RBI Moves 100 Ton Gold From UK : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लंदन में रिजर्व रखा 100 टन सोना वापस मंगवा लिया है। साल 1991 के बाद यह पहला मौका है जब रिजर्व बैंक ने अपने स्थानीय भंडार में इतना सोना जमा किया है। इतना ही सोना आने वाले कुछ महीनों में RBI फिर से मंगवा सकता है। रिजर्व बैंक ने यह सोना अपने भंडार में रखने के लिए लंदन से मंगवाया है। रिजर्व बैंक दुनिया के कई देशाें में अपना सोना रखता है। मार्च 2024 के आंकड़ों के मुताबिक रिजर्व बैंक के पास 822.1 टन सोना रिजर्व है। इसमें से 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ है।

इसलिए वापस मंगवाया सोना

भारतीय रिजर्व बैंक दुनिया के उन केंद्रीय बैंकों में शामिल है जिसने काफी मात्रा में सोना खरीदा है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल 27.5 टन सोना खरीदा था। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी का मुताबिक विदेशों में सोने का स्टॉक जमा हो रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया। भारत अपना सोना इसलिए वापस मंगवा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके।

RBI ने 100 टन सोना लंदन से वापस मंगवाया।

विज्ञापन

रिजर्व बैंक कहां रखता है इतना गोल्ड

रिजर्व बैंक यह सोना दो हिस्सों में रखता है। रिजर्व बैंक के पास अभी जो 822.1 टन सोना है, उसमें से 308 टन रिजर्व के रूप में भारत में रखा है। इसका इस्तेमाल नोट जारी करने में होता है। वहीं बाकी का 514.1 टन सोना भारत समेत दुनिया के कई देशों में बैंकाें में रखा है। इस 514.1 टन में से 100.3 टन सोना भारत में और बाकी का 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ है।

साल दर साल ज्यादा हो रही सोने की खरीदारी

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खकर के मुताबिक रिजर्व बैंक पिछले कई सालों से सोने के भंडार को लगातार बढ़ाता जा रहा है। जानें, किस साल में कितना रहा सोने का भंडार:

विज्ञापन
साल सोना (टन में)
2019 618.2
2020 661.4
2021 695.3
2022 760.4
2023 794.6
2024 822.1

विदेश में सोना रखने के फायदे

सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर के बैंक बैंक ऑफ इंग्लैंड में सोना रखते हैं। आजादी से पहले के दिनों से ही बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास भारत के सोने का कुछ स्टॉक पड़ा है। रिजर्व बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था। इस बात की समीक्षा हो रही हो रही है कि इसे कहां रखना है। विदेश में सोना रखने के ये फायदे हैं:

  • आपदा की स्थिति में अगर भारत में रखा सोना नष्ट हो जाता है तो विदेश में रखे सोने से अर्थव्यवस्था को संभाला जा सकता है।
  • किसी प्राकृतिक आपदा से सोने के भंडार को नुकसान पहुंचता है तो विदेश में रखा सोना देश की अर्थव्यवस्था को गिरने नहीं देता।
  • देश में आर्थिक संकट आने की स्थिति में विदेश में रखे सोने को गिरवी रखना आसान होता है।
  • भारत दुनिया के कई देशों के साथ व्यापार करता है। व्यापार का ट्रांजेक्शन डॉलर या सोने में किया जाता है। विदेश में रखे सोने से ट्रांजेक्शन आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें : गहने नहीं, यहां होता है चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल; इन 5 बातों को जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola