RBI New Scheme: बच्चों की पढ़ाई की टेंशन खत्म! RBI ला रहा है खास स्कीम, आम खातों से ज्यादा मिलेगा ब्याज

RBI Children Education Saving Scheme: बच्चों की महंगी होती पढ़ाई के बीच RBI एक खास बचत खाता योजना लाने की तैयारी में है, जिसमें आम बैंक खातों से ज्यादा ब्याज मिलेगा। जानिए क्या है RBI का पूरा प्लान।

rbi new rule (3)

श‍िक्षा पर बढ़ते खर्च को देखते हुए आरबीआई ये कदम उठा सकता है।

बच्चों की अच्छी पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बेहद शानदार और खास बचत योजना (Saving Scheme) शुरू करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

इस योजना के तहत बच्चों की स्कूल की पढ़ाई और शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए एक विशेष बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमें आम खातों के मुकाबले ज्यादा ब्याज (Higher Interest Rate) मिलेगा। इस स्कीम का मुख्य मकसद यह है कि हर परिवार अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए समय रहते एक बड़ा और मजबूत फंड तैयार कर सके। इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए RBI ने सभी बैंकों से उनकी राय मांगी है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में चर्चा तेज, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

नवभारत टाइम्‍स की एक र‍िपोर्ट के अनुसार इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक का प्रस्ताव मिलने के बाद अब सभी बैंक आपस में इस पर मंथन कर रहे हैं। एक सरकारी (PSU) बैंक के बड़े अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि RBI से मिले इस सुझाव पर वे प्राइवेट बैंकों समेत पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री के साथ बातचीत कर रहे हैं। सभी पहलुओं को देखने के बाद बैंक जल्द ही अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें RBI को सौंपेंगे।

विज्ञापन

एक अन्य बैंक अधिकारी के मुताबिक, किसी खास काम (जैसे शिक्षा) के लिए ज्यादा ब्याज देने वाला खाता शुरू करने के लिए बैंकिंग नियमों में बदलाव करना होगा। इसके लिए नए रेगुलेशंस की जरूरत पड़ेगी, जिन्हें सिर्फ RBI ही बना सकता है। बैंक इस चर्चा में अपनी तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियों को भी सामने रखेंगे।

विज्ञापन

क्यों जरूरी है यह खास स्कीम?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पढ़ाई-लिखाई का खर्च हर साल 10% से 12% की भारी रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में आम सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाला ब्याज इस महंगाई को मात देने में नाकाफी साबित हो रहा है। RBI एक ऐसा सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न देने वाला विकल्प देना चाहता है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर बच्चों की फीस और अन्य खर्चों का बोझ अचानक न पड़े। बैंकों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही RBI इस योजना के अंतिम स्वरूप और इसके नियमों की घोषणा करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ