'ऐप से हटा लें फंसाने वाली ट्र‍िक, वरना…', बैंकों की चालाकी पर RBI का डंडा! दी जुलाई तक की मोहलत

अगर आप भी अक्सर अपने बैंक ऐप पर क्लिक करते समय गलती से किसी इंश्योरेंस प्लान या फालतू सब्सक्रिप्शन के जाल में फंस जाते हैं, तो आपके लिए RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) एक बड़ा सुरक्षा कवच लेकर आया है.

rbi news

RBI ने बैंकों को दी ह‍िदायत

विज्ञापन

अब बैंक आपको अपनी फंसाने वाली ट्रिक्स से बेवकूफ नहीं बना पाएंगे. RBI ने बैंकिंग ऐप्स से डार्क पैटर्न्स (Dark Patterns) को जड़ से खत्म करने का अल्टीमेटम दे दिया है. अक्सर बैंक अपने मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स पर ऐसे डिजाइन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ग्राहक अनजाने में ऐसी सेवाओं के लिए ‘हां’ कर देते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती. इसे तकनीकी भाषा में ‘डार्क पैटर्न’ कहते हैं. RBI ने अब इसे ग्राहकों के साथ धोखा माना है. आइये जानते हैं क‍ि RBI के इस आदेश का आप पर और आपकी जेब पर क्या असर होगा:

Property Rules: एक ही बेटे के नाम पूरी प्रॉपर्टी ल‍िख सकता है प‍िता? जानें क्‍या कहता है कानून

विज्ञापन

क्या होते हैं ये फंसाने वाले डार्क पैटर्न्स?
बैंक ऐप्स में अक्सर ट्रांजैक्शन के अंत में बिना बताए कोई फीस जोड़ दी जाती है या ऐसे बटन दिखाए जाते हैं, जिनसे लगे कि ऑफर बस अभी खत्म होने वाला है. बैंक अक्‍सर किसी सर्विस को फ्री बताकर शुरू करते हैं और फिर उसे कैंसिल करने का ऑप्‍शन इतना जटिल बना देना कि ग्राहक हार मान जाए. अगर आप कोई इंश्योरेंस नहीं लेते, तो बैंक ऐसे मैसेज दिखाते हैं जिससे आपको लगे कि आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.

RBI के सख्त निर्देश: अब क्या बदलेगा?
आरबीआई ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को जुलाई 2026 तक का समय दिया है ताकि वे अपने इंटरफेस को सुधार सकें.

विज्ञापन

नो हिडन चार्ज: किसी भी सेवा के लिए ग्राहक की स्पष्ट सहमति (Consent) अनिवार्य होगी. कोई भी चार्ज डिफॉल्ट रूप से सिलेक्टेड नहीं रहेगा.

आसान निकास (Easy Exit): अगर किसी सर्विस को शुरू करना एक क्लिक का काम है, तो उसे बंद करना भी उतना ही आसान होना चाहिए.

विज्ञापन

पारदर्शी भाषा: घुमावदार भाषा के बजाय सीधे और सरल शब्दों का इस्तेमाल करना होगा ताकि ग्राहक समझ सके कि वह किस पर क्लिक कर रहा है.

जुलाई 2026 की डेडलाइन
RBI ने बैंकों को अपनी डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स और ऐप्स को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जुलाई 2026 तक की मोहलत दी है. इसके बाद अगर किसी ऐप में डार्क पैटर्न पाया गया, तो बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

ग्राहक के लिए क्या है फायदा?
अब आपके खाते से बिना आपकी मर्जी के कोई हिडन चार्ज नहीं कटेगा. बैंक ऐप चलाना ज्यादा सुरक्षित और आसान होगा और मिससेल (Misselling) यानी गलत तरीके से सर्विस बेचने की घटनाओं में भारी कमी आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ