ब‍िना गारंटी 3 लाख का लोन, मुफ्त ट्रेनिंग और 15000 की टूलकिट! समझ लें लग गई लॉटरी, ऐसे उठाएं फायदा

PM Vishwakarma Yojana: पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक बनाने के लिए शुरू की गई यह योजना (PM Vishwakarma Yojana) किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप खुद का छोटा बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो सरकार आपको हर कदम पर मदद दे रही है.

3 lakh loan without garantee

सरकार ब‍िना गारंटी 3 लाख रुपये तक का लोन दे रही है

विज्ञापन

अगर आपके हाथों में हुनर है- चाहे आप कपड़े सिलते हों, लकड़ी का शानदार काम करते हों या मिट्टी के बर्तनों में जान फूंकते हों, तो अब आपकी किस्मत चमकने वाली है. अक्सर पूंजी की कमी हमारे सपनों और व्यापार के बीच दीवार बन जाती है, लेकिन सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना इस दीवार को गिराने आ गई है. बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये का लोन और ट्रेनिंग के साथ रोजाना कमाई… है ना फायदे का सौदा? आइए, इस योजना की ए-टू-जेड जानकारी को आसान भाषा में समझते हैं.

Train Cancelled: फरवरी-मार्च में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें यहां List

विज्ञापन

योजना के 4 सबसे बड़े फायदे

सरकारी पहचान: रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड मिलेगा, जो आपके हुनर की सरकारी मुहर होगी.

फ्री ट्रेनिंग और कमाई: आपको 5 से 15 दिनों की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान आपको घर से पैसे खर्च नहीं करने, बल्कि सरकार आपको 500 रोजाना का स्टाइपेंड (खर्चा) देगी.

टूलकिट के लिए 15000 रुपये: ट्रेनिंग खत्म होते ही आधुनिक औजार खरीदने के लिए आपके खाते में ₹15,000 का ई-वाउचर आएगा.

विज्ञापन

बिना गारंटी सस्ता लोन: अपना काम शुरू करने के लिए पहले चरण में 1 लाख और उसे चुकाने पर दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का लोन मिलेगा. ब्याज दर मात्र 5% होगी.

विज्ञापन

कौन-कौन ले सकता है इसका लाभ?
इस योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है. अगर आप इनमें से कोई भी काम करते हैं, तो आप पात्र हैं. बढ़ई, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, दर्जी, नाई, धोबी, मालाकार, नाव बनाने वाले, टोकरी/चटाई बुनने वाले, खिलौना बनाने वाले, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले सभी इसमें शाम‍िल हो सकते हैं. हालांक‍ि कुछ शर्तें भी हैं. जैसे क‍ि उम्र 18 साल से ज्‍यादा होनी चाहिए, परिवार का केवल एक सदस्य लाभ ले सकता है और सरकारी कर्मचारी इसके पात्र नहीं हैं.

डिजिटल कमाई पर एक्स्ट्रा बोनस
सरकार चाहती है कि हमारे कारीगर डिजिटल बनें. अगर आप अपने काम में UPI जैसे क‍ि PhonePe, Google Pay) का इस्तेमाल करते हैं, तो हर डिजिटल ट्रांजैक्शन पर आपको 1 रुपये का कैशबैक मिलेगा यानी महीने में 100 तक. इसके अलावा, सरकार आपके सामान की ब्रांडिंग और उसे ऑनलाइन बेचने में भी मदद करेगी.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?
आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल और पूरी तरह डिजिटल है:

विज्ञापन
  • नजदीकी CSC केंद्र जाएं: अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर अपने दस्तावेज लेकर जाएं.
  • दस्तावेज: आपको अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक), बैंक खाता विवरण और राशन कार्ड की जरूरत होगी.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: पोर्टल pmvishwakarma.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाएं.
  • सत्यापन (Verification): आपके आवेदन की जांच अधिकारी करेंगे और पात्र होने पर आपको ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा.

अपने हुनर को दें नई उड़ान
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सिर्फ एक लोन स्कीम नहीं है, बल्कि आपके हुनर को सम्मान दिलाने की एक मुहिम है. अगर आपके पास हुनर है, तो सरकार के पास आपके लिए संसाधन हैं. आज ही आवेदन करें और अपने छोटे से काम को एक बड़े ब्रांड में बदलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ