RBI MPC Meeting: आज से शुरू हुई आरबीआई की अहम बैठक, क्या सस्ती होगी लोन की EMI या रेपो रेट रहेगा बरकरार? जानें डिटेल्स

RBI MPC Meeting Begins August 2026: 3 अगस्त से शुरू हुई रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक. क्या रेपो रेट में होगा बदलाव? जानिए होम लोन ईएमआई और महंगाई पर असर.

RBI MPC Meeting.jpg

RBI Repo Rate August 2026: क्या फिर स्थिर रहेगा रेपो रेट? दो द‍िन बाद होगा फैसला

अगर आप होम लोन, कार लोन या किसी भी तरह की बैंक ईएमआई (EMI) दे रहे हैं, तो आपके लिए अगला कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक सोमवार, 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है. बाजार के जानकारों और अर्थशास्त्रियों का मानना है कि वैश्‍व‍िक अनिश्‍च‍ितताओं और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस बार भी रिजर्व बैंक रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करेगा.

विज्ञापन

आइए, जानते हैं कि आरबीआई की इस बैठक में क्या फैसला हो सकता है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

रेपो रेट क्यों नहीं बदलने का अनुमान है?

विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक का मुख्य ध्यान घरेलू महंगाई दर को काबू में रखने और देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने पर रहेगा. ईरान संकट और पश्‍च‍िम एशिया में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे थोक और खुदरा महंगाई दर पर दबाव दिख रहा है. अमेरिका का फेडरल रिजर्व (US Fed) सख्त रुख अपनाए हुए है. अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहने से भारतीय और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के बीच का अंतर कम हुआ है.

विज्ञापन

इन परिस्थितियों में आरबीआई आक्रामक रुख अपनाने या तुरंत दरें घटाने के बजाय वेट एंड वॉच (इंतजार करो और देखो) की नीति अपना सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आरबीआई का फैसला वैश्‍व‍िक केंद्रीय बैंकों के बजाय भारत की अपनी आर्थिक परिस्थितियों पर ज्यादा आधारित होगा. आरबीआई बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी (नगदी) बनाए रखेगा.

विज्ञापन

अगर कच्चा तेल लंबे समय तक 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहता है, तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (Second Half) में ब्याज दरें बढ़ाने की नौबत आ सकती है, लेकिन फिलहाल तुरंत दरें बढ़ने की आशंका कम है.

खुदरा महंगाई दर (CPI) चालू वित्त वर्ष में 4.9 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसे में अगस्त में दरें स्थिर रह सकती हैं, लेकिन दिसंबर की बैठक में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की बढ़ोतरी का विचार किया जा सकता है.

विज्ञापन

आम आदमी की ईएमआई पर क्या असर पड़ेगा?
अगर आरबीआई रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के स्थिर रखता है, तो आपकी मौजूदा होम लोन या कार लोन की ईएमआई (EMI) फिलहाल जैसी है वैसी ही रहेगी. दरों में कटौती न होने से ईएमआई कम तो नहीं होगी, लेकिन ब्याज दरें न बढ़ने से तुरंत बोझ भी नहीं बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ