नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज रेपो रेट में 0.25 से 0.50 फीसदी की बढ़त कर सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) इसका ऐलान कर सकते हैं। इसका असर होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल होन (Personal Loan) की EMI महंगे होने के रूप में देखने को मिलेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे। माना जा रहा है कि आज की क्रेडिट पॉलिसी में देश का केंद्रीय बैंक RBI लगातार तीसरी बार रेपो रेट सहित अन्य नीतिगत दरों में इजाफा कर देगा। इस समय देश में रेपो रेट 4.90 फीसदी पर है और इसमें 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करके इसे 5.40 फीसदी पर लाया जा सकता है। इसका अर्थ है कि ये फिर से अगस्त 2019 के लेवल पर पहुंच जाएगी।
और पढ़िए –आम आदमी को झटका, इस शहर में महीने भर में दूसरी बार महंगी हुई CNG और PNG
बाजार के जानकारों की मानें तो रेपो रेट 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी के बीच बढ़ोतरी हो सकती है। अगर RBI ब्याज दरें बढ़ाता है, तो बैंकों के तमाम लोन महंगे हो जाएंगे। इसका असर आम लोगों के होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल होन (Personal Loan) की EMI पर पड़ेगा। यानी लोगों के लोन की किस्त बढ़ जाएगी।
दरअसल खुदरा महंगाई दर लगातार 7 फीसदी से अधिक बनी हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल दो बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने इस साल सबसे पहले मई में रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि जून में फिर 0.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाया। रेपो रेट अभी 4.90 फीसदी पर है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines