RBI New Feature: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग को और आसान बनाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम में कैश जमा कर सकेंगे। इस नई सुविधा का नाम UPI इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट (UPI-ICD) रखा गया है। इसका उद्देश्य UPI के जरिए कैश जमा प्रोसेस को सरल और तेज बनाना है, जिससे ग्राहकों को कार्ड की जरूरत न पड़े। अब ग्राहक अपने मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का इस्तेमाल कर कैश जमा कर सकते हैं।
यह सुविधा उन एटीएम में उपलब्ध होगी जो कैश जमा और निकासी दोनों की सुविधा प्रदान करते हैं। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के अनुसार, यह नया फीचर बैंकिंग सेवाओं को सभी के लिए आसान बना रहा है। RBI का यह कदम डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने और कार्डलेस बैंकिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
यह भी पढ़े: IRCTC ने कर दिया कमाल! अब कॉल करके बुक करें टिकट और आवाज से करें पेमेंट
क्या है UPI-ICD फीचर?
RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के दौरान UPI इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट (UPI-ICD) सेवा का शुभारंभ किया। यह नया फीचर ग्राहकों को UPI के जरिए कैश जमा करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म हो जाती है। ग्राहक अपने या किसी और के खाते में सीधे एटीएम से कैश जमा कर सकते हैं, चाहे एटीएम किसी बैंक का हो या व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर का।
UPI-ICD का यूज कैसे करें?
इस फीचर का यूज बेहद आसान है और इसके लिए सिर्फ कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
- ऐसे एटीएम पर जाएं जो UPI-ICD फीचर को सपोर्ट करता हो।
- एटीएम स्क्रीन पर कैश डिपॉजिट ऑप्शन को चुनें।
- अपना UPI से जुड़ा मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) दर्ज करें।
- एटीएम के कैश डिपॉजिट स्लॉट में कैश डालें।
- एटीएम मशीन कैश को प्रोसेस करके चुने गए खाते में जमा कर देगी।
किन एटीएम पर उपलब्ध है यह सुविधा?
यह सुविधा अभी केवल उन्हीं एटीएम पर उपलब्ध है, जो कैश रीसाइक्लर टेक्नोलॉजी से लैस हैं, यानी जो कैश जमा और निकासी दोनों की सुविधा प्रदान करते हैं। बैंकों द्वारा धीरे-धीरे इस फीचर को अपने सभी एटीएम में लागू किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसका लाभ उठा सकें।
यह भी पढ़े: Working Hours: भारत में कितने घंटे की नौकरी? ओवर टाइम को लेकर क्या कहता है कानून
कार्डलेस बैंकिंग की दिशा में एक और कदम
UPI-ICD फीचर 2023 में पेश किए गए UPI कार्डलेस कैश विदड्रॉअल सुविधा का विस्तार है। पहले UPI के जरिए बिना डेबिट कार्ड के कैश निकासी की सुविधा दी गई थी, और अब कैश जमा करने की प्रक्रिया को भी डिजिटल और कार्डलेस बना दिया गया है। यह कदम बैंकिंग प्रोसेस को और सरल और तेज बनाने की दिशा में एक इम्पोर्टेन्ट पहल है।
NPCI ने क्या कहा?
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा कि ग्राहक अब अपने UPI से जुड़े मोबाइल नंबर, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) और IFSC कोड का यूज करके एटीएम में कैश जमा कर सकते हैं। इससे बैंकिंग प्रोसेस न केवल सरल हो गई है, बल्कि यह ज्यादा सुलभ भी हो गई है, जिससे सभी लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
RBI का यह नया UPI इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट (UPI-ICD) फीचर डिजिटल बैंकिंग को और भी सरल, तेज और सुरक्षित बना रहा है। अब ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के एटीएम में कैश जमा कर सकते हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच आसान हो गई है। यह पहल कार्डलेस बैंकिंग की दिशा में एक इम्पोर्टेन्ट कदम है और बैंकिंग प्रोसेस को और भी यूजफुल बना रही है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
31 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines