RBI Property New Rule: अगर आपने प्रॉपर्टी के लिए पर्सनल लोन लिया है तो जल्द ही इसके एक नियम में बड़ा बदला होने वाला है। आंकड़ों की बात करें तो टोटल लोन में से 25 फीसदी होम लोन यानी प्रॉपर्टी से जुड़े होते हैं। इसलिए ये खबर आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल आरबीआई ने NBFC बैंकों को आदेश जारी किया है कि लोन पूरा होने के बाद ग्राहकों के सभी डॉक्यूमेंट्स 30 दिन के अंदर वापस कर दें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हर दिन के हिसाब से बैंक को 5000 रुपए जुर्मानें के तौर पर देने होंगे।
यह भी पढ़ें – लिया है नया घर, आधार कार्ड में अपडेट कराना ना भूलें, जानें पूरा प्रोसेस
इससे पहले डॉक्यूमेंट्स पाने में होती थी समस्या
अभी तक आरबीआई के पास इससे जुड़ी काफी शिकायतें सामने आती थीं। इसलिए रिजर्व बैंक की तरफ से ये बड़ा कदम उठाया गया है। इससे पहले बैंक कई महीने डॉक्यूमेंट्स देने में लगा देते थे। जिससे ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता था।
कई ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स खो गए थे
इसके अलावा ये भी केस सामने आए थे कि ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स खो गए हैं। इसलिए अब डॉक्यूमेंट्स खोने की स्थिति में बैंक ग्राहक की पूरी मदद करेगा कि जल्द से जल्द इन डॉक्यूमेंट्स को बनाया जाए। जुर्मानें की राशि की बात करें तो ये बैंक प्रॉपर्टी के मालिक को करेगा।
यह भी पढ़ें – Share Market LIVE: बाजार की सुस्त चाल, 151 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
कोविड के बाद से बड़ा है लोन का दायरा
कोरोना के बाद से पर्सनल लोन लेने के नंबर में तगड़ा इजाफा हुआ है। साल 2020 से पहले जहां पर्सनल लोन 15 फीसदी ही ले पाए थे, लेकिन साल 2020 के बाद से 45 फीसदी की ग्रोथ NBFC के आंकड़ों में हुई है। तभी से धोखाधड़ी के केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसी वजह से RBI को अपनी पॉलिसी में कड़ा रुख अपनाना पड़ा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
9 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines