Bank Holiday on Lohri 2025: साल भर देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिसके लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया जाता है। जनवरी 2025 के लिए हॉलीडे कैलेंडर जारी किया गया। जिसमें राज्यों के खास त्योहारों के और नेशनल छुट्टियों का ऐलान किया गया है। जनवरी 13 और 14 को देश में लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई जाएगी। जानिए क्या इस मौके के लिए RBI ने छुट्टी का ऐलान किया है कि नहीं?
13 जनवरी को खुलेंगे बैंक?
RBI ने जनवरी 2025 के लिए हॉलीडे कैलेंडर जारी किया, जिसमें पूरे महीने की छुट्टियों की तारीख है। इस महीने लिस्ट वाले 8 दिनों के अलावा शनिवार और रविवार की भी छुट्टी रहेगी। आने वाली 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। RBI ने जो छुट्टियों की लिस्ट जारी की है उसमें लोहड़ी के दिन की छुट्टी नहीं है। यानी 13 जनवरी को बैंकों में काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bank Holiday: मकर सक्रांति पर बैंक खुलेंगे या नहीं, जानें किस-किस राज्य में होगी छुट्टी?
14 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक
14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 14 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर भी कई जगह पर बैंक बंद रहेंगे। 14 तारीख को लखनऊ, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर में बैंक बंद रहेंगे।
आने वाले दिनों में कितनी छुट्टियां?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) राज्य के रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक या धार्मिक महत्व, सरकारी निर्देशों के हिसाब से छुट्टियों का ऐलान करता है। इस महीने में 14 जनवरी के अलावा 15, 16 और 23 जनवरी को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके पहले 1, 2,6 और 11 जनवरी को भी बैंकों में छुट्टी रही थी।
जनवरी महीने की पहली तारीख को नए साल के मौके पर बैंक बंद रहे। इसके बाद 2 जनवरी को भी नए साल पर कई जगह पर बैंकों में छुट्टी रही। 5 जनवरी को रविवार, 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर चंडीगढ़ में बैंक रहे। इसके अलावा 11 जनवरी को दूसरा शनिवार और 12 जनवरी रविवार के चलते बैंक बंद रहे।
ये भी पढ़ें: January Bank Holidays: जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी लिस्ट
संबंधित खबरें
शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
11 mins agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
34 mins ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
2 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
5 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
6 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines