RBI on 2000 banknotes: 2 हजार के नोट को वापस करने का समय बस आज ही है। कल से ये नोट रद्दी हो जाएगा। 2000 के नोट को लेकर आरबीआई की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल आज मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया गया, इसी में आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने 2000 के नोट को लेकर कई जानकारियां देशवासियों के सामने रखी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वापस बैंकों के पास कितने नोट जा चुके हैं। और अभी कितने 2000 के नोट मार्केट में चल रहे हैं। साथ में जब 2000 के नोट को वापस लेने की बात कही गई थी, तब कितने 2000 के नोट प्रचलन में थे।
इतने तक आ गए वापस 2 हजार के नोट
आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास के अनुसार, ‘ बैंकों को लगभग 3.43 लाख करोड़ रुपये वापस मिल चुके हैं और केवल 12,000 करोड़ रुपये बचे हैं। यानी 96 फीसदी नोट वापस आ चुके हैं। सिर्फ 12,000 करोड़ रुपये (या 3.37 प्रतिशत) ही नोट मार्केट में बचे हैं। यानी कहा जा सकता है कि देश में 2000 के नोट वापस करने का प्रोसेस सफल रहा है।
यह भी पढ़ें- धवन-आयशा के तलाक के बाद अब बेटे जोरावर का क्या होगा? किसके पास रह सकती है कस्टडी
2000 के नोट तब इतने थे प्रचलन में
19 मई, 2023 को आरबीआई की तरफ से 2000 नोट वापस करने के लिए कहा था। तब मार्केट में कुल मूल्य 3.44 लाख करोड़ रुपये के नोट चल रहे थे। अब सिर्फ 12,000 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हुए हैं। उम्मीद है कि 1 दिन के अंदर और भी ये आंकड़ा कम हो सकता है।
2018-19 में ही छपने बंद हो गए थे 2000 के नोट
आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि साल 2018-19 में ही हमने 2000 के नोट छापने बंद कर दिए थे। 2000 का नोट हम इसलिए लेकर आए थे, जिससे जल्द से जल्द मार्केट में नोटों की कमी को पूरा किया जा सके। अब जब 2000 नोट की जरुरत नहीं थी तो हमने इसे सिस्टम से बाहर कर दिया।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
3 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
3 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines