RBI Penalty On Banks 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर भारी मौद्रिक जुर्माना लगाया है। जुर्माने की कुल राशि 2.52 करोड़ रुपये है। शुक्रवार, 2 मई 2025 को रिजर्व बैंक जो सभी बैंकों में सबसे बड़ा ने कहा कि उसने पांच प्रमुख बैंकों पर जुर्माना लगाया है। जिन 5 बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें ये नाम शामिल हैं- एक्सिस बैंक,आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा। सवाल ये उठता है कि आखिर जुर्माना लगाया क्यों गया है। इसके पीछे की वजह सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि कौन से बैंक पर क्यों और कितना जुर्माना लगा है और आपका भी क्या उसमें खाता है?
1. एक्सिस बैंक पर जुर्माना
आरबीआई ने प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक पर 29.60 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया। विज्ञप्ति में इसका कारण बताया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 अप्रैल, 2025 के एक आदेश द्वारा एक्सिस बैंक लिमिटेड पर ‘आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन’ पर आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने पर 29.60 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की पलवाशा मोहम्मद जई खान कौन? जो पहलगाम हमले के बाद अचानक चर्चा में
2. आईसीआईसीआई बैंक पर जुर्माना
विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक पर शीर्ष बैंक ने ‘बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे’, ‘अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी)’ और ‘क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड – जारी करने और आचरण’ पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
3. बैंक ऑफ बड़ौदा पर जुर्माना
बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आरबीआई ने बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं और बैंकों में ग्राहक सेवा पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए यह जुर्माना लगाया है।
4. आईडीबीआई बैंक जुर्माना
केंद्रीय बैंक ने आईडीबीआई बैंक पर 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि यह मौद्रिक जुर्माना “किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए अल्पावधि ऋण पर ब्याज सहायता योजना” पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए लगाया गया है।
5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र जुर्माना
आरबीआई ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विज्ञप्ति के अनुसार, केवाईसी पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर के दाम आज इतने रुपये गिरे, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट क्या?
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
8 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines