Reserve Bank of India Imposed Fine: भारत का केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सभी बैंकों के लिए नियम लागू करता है, जिसका पालन करना बैंकों के लिए भी जरूरी होता है। हालांकि, आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है। बैंकों पर कभी भी आरबीआई अपनी सख्ती दिखा सकता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाते हुए देश के 5 बैंकों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना ठोका है। आइए जानते हैं किन-किन बैंकों पर कितना जुर्माना लगाया गया है और इससे ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है?
देश के 5 बैंकों पर आरबीआई ने ठोका जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने द को ऑपरेटिव अर्बन बैंक (The Co-operative Urban Bank), द संखेड़ा नागरिक को-ऑपरेटिव बैंक (The Sankheda Nagarik Co-operative Bank), श्री भारत को ऑपरेटिव बैंक (Shri Bharat Co-operative Bank), द भु कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक (The Bhu Commercial Co-operative Bank) और द लिमडी अर्बन को ऑपरेटिव बैंक (The Limdi Urban Co-operative Bank) पर जुर्माना लगाया है। हालांकि, इन सभी बैंकों पर अलग-अलग जुर्माना ठोका गया है। इन 5 बैंकों पर आरबीआई ने 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
किस बैंक पर कितना लगा जुर्माना?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से द लिमडी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, द भु कमर्शियल को-ऑपरेटिव और द को ऑपरेटिव अर्बन पर 1.5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। जबकि, श्री भारत को ऑपरेटिव बैंक और द संखेड़ा नागरिक को-ऑपरेटिव बैंक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
क्यों लगाया गया जुर्माना?
बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने द को ऑपरेटिव अर्बन बैंक, द संखेड़ा नागरिक को-ऑपरेटिव बैंक, श्री भारत को ऑपरेटिव बैंक, द भु कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक और द लिमडी अर्बन को ऑपरेटिव बैंक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना, नियमों का पालन न करने के कारण लगाया है।
ये भी पढ़ें- Bank of India की सुपर स्पेशल FD स्कीम
ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
इन बैंकों पर आरबीआई द्वारा इतने ज्यादा रुपयों का जुर्माना लगाने से ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है? ये अगर आपका भी सवाल है तो इसका जवाब है कि ग्राहकों पर आरबीआई के इस एक्शन से कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो आपको बता दें कि ये बैंक आपसे किसी तरह का कोई पैसा वसूल नहीं कर सकता है। अगर इस नाम पर कोई बैंक ऐसा करने की कोशिश भी करे तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
16 mins agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
49 mins agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
9 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
10 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
12 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
13 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
14 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
16 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines