Bank of India की सुपर स्पेशल Fixed Deposit स्कीम लॉन्च, मिलेगा 7% से ज्यादा ब्याज
Bank of India FD Scheme: अपने पैसों को Fixed Deposit करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो इस सुपर एफडी स्कीम के बारे में जान सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bank of India Fixed Deposit Scheme: साल 2024 की शुरुआत हो गई है और क्या आप अपने पैसों को कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो पैसों को कहां निवेश करना चाहते हैं या कहां पर निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है? इसके बारे में पहले जान लेना जरूरी है।
अपने पैसों को सुरक्षित रखने और उन पर मिलने वाले ब्याज के फायदे पाने के लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। तरह-तरह के बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां कई ब्याज दरों के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को पेश करती हैं।
हाल ही में कई बैंकों ने अपने एफडी स्कीम में ब्याज दर बढ़ाएं हैं जबकि, कुछ बैंकों द्वारा एफडी योजनाओं को भी पेश किया गया है। इनमें से एक बैंक ऑफ इंडिया है जिसने अपने ग्राहकों के लिए सुपर स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को पेश किया है जिसमें 7 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। आइए आपको इस सुपर स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है BOI की सुपर एफडी स्कीम?
नए साल पर बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश की है, जिसका फायदा नए और पुराने दोनों ग्राहकों को हो सकेगा। स्पेशल स्कीम के तहत 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज का फायदा मिलेगा। 2 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा। 175 दिनों वाली इस स्पेशल स्कीम की शुरुआत 1 जनवरी 2024 से हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से क्या Surname बदलना जरूरी?
बैंक ऑफ इंडिया की ये स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम सीमित और फिक्स्ड अवधि के साथ है। 60 से 80 साल के वरिष्ठ नागरिक को 6 महीने और उससे ज्यादा की एफडी करने की सुविधा दी जा रही है। 2 करोड़ रुपये की एफडी को 3 साल की अवधि के साथ जमा किया जा सकता है, जिस पर 0.50% एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा। 80 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को 0.65% अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा मिल सकेगा।
वीडियो के जरिए आप पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम के बारे में जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC के 3 सस्ते Tour Package!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: