Banks Open On Sunday: क्या आप जानते हैं कि संडे यानी 31 मार्च के दिन भी सभी बैंक खुले रहेंगे? अगर नहीं, तो आपतो बता दें कि ऐसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश पर हो रहा है। आखिर संडे को बैंक खोलने का फैसला क्यों लिया गया और इसके पीछे की वजह क्या है, आइए जानते हैं…
31 मार्च को क्यों खुले रहेंगे बैंक?
दरअसल, RBI ने सभी बैंकों को 31 मार्च के दिन भी खुला रखने का आदेश सरकार के अनुरोध पर दिया है, ताकि इस दिन कई अहम लेन-देन को पूरा किया जा सके। आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा कि बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च 2024, रविवार के दिन भी खुला रखें।
आम जनता का भी होगा काम
आरबीआई के मुताबिक, रविवार के दिन आम जनता का भी काम किया जाएगा। उन्हें दी जाने वाली सभी सुविधाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी। आरबीआई के चीफ जनरल मैनेजर सुनील टी एस नायर ने यह आदेश जारी किया।
मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी दिन है 31 मार्च
गौरतलब है कि 31 मार्च मौजूदा वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन बैंकों में क्लोजिंग का काम किया जाता है। लोगों के लिए भी बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई के मुताबिक, ऑनलाइन बैंकिंग (NEFT) सेवाएं भी रविवार को खुली रहेंगी, जो आमतौर पर बंद रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने के भाव में 746 रुपये की गिरावट, चांदी में आया उछाल; देखें लेटेस्ट रेट
पिछली बार कब हुआ था ऐसा?
बता दें कि पिछली बार ऐसा आज से 5 साल पहले 2019 में हुआ था। उस दौरान भी 31 मार्च के दिन रविवार पड़ा था, जिसकी वजह से सभी बैंकों को खुला रखने का आदेश दिया गया था।
यह भी पढ़ें: दिवालिया पिता का बेटा बना 2000 करोड़ का मालिक, Ambani खानदान से कनेक्शन
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
4 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
5 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
5 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
7 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
7 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
10 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines