RBI Imposed a Fine: भारत के सभी बैंकों को चलाने वाले भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नियमों में सख्ती दिखाई है और इसका पालन न करने वालों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। आरबीआई द्वारा तीन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर बड़ा एक्शन लिया गया है और उन पर करोड़ों रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, नो योर कस्टमर (KYC) समेत अन्य गाइडलाइन का उल्लंघन करने के कारण आरबीआई ने एक्शन लिया है।
इन पर लगाया करोड़ों का जुर्माना!
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस और पूनावाला फिनकॉर्प पर कार्रवाई की है। इस बैंक और दो फाइनेंस कंपनियों ने KYC समेत अन्य कुछ गाइडलाइन का पालन नहीं किया था, जिस वजह से उन पर एक्शन लिया गया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर लगाया करोड़ों रुपयों का जुर्माना
RBI ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है। केवाईसी के अलावा अन्य गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के कारण बैंक को दोषी बताया गया है, जिसके चलते आरबीआई ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये का जुर्माना BOM पर लगाया है। इसकी कार्रवाई 8 अगस्त 2024 को हुई थी, जिसके बाद साइबर सुरक्षा ढांचे, कर्ज वितरण सिस्टम और केवाईसी के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: कई जगह लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
2 फाइनेंस कंपनियों पर लाखों का जुर्माना
RBI ने हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड पर भी कार्रवाई की है। साल 2016 के कुछ नियम और KYC गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने पर बैंक ने फाइनेंस कंपनी पर 4 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि, पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड पर RBI द्वारा 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
कई बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई
RBI ने अपने नियमों को लेकर सख्त है और इसका पालन न करने वाले बैंक और फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन भी ले रही है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए आरबीआई ने ट्रांसपेरेंट और अनुपालन में सुधार के लिहाज से पीयर टू पीयर लोन मंच की गाइडलाइन और नियम सख्त किए हैं। इस फाइनेंशियल ईयर के दौरान आरबीआई ने 64 बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर 74.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
ये भी पढ़ें- म्यूचुअल फंड आपको कर सकता है मालामाल, बस इन गलतियों से रखें खुद को दूर
संबंधित खबरें
जिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
37 mins ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
1 hr agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
3 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
4 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
4 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
5 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines