Mukesh Ambani से भी ज्यादा अमीर था यह शख्स, विश्वास के नाम पर गंवाए 12000 करोड़ रुपए, अब हुए बेघर

Raymond’s Former MD Vijaypat Singhania Was Richest: एक समय था वो मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर थे, लेकिन आज वो किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं।

image - 2023-11-26T194413.201

Raymond’s Former MD Vijaypat Singhania Was Richest: जब से रेमंड्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के तलाक की घोषणा हुई है तब से ही सुर्खियों का केंद्र बने हुए है। तलाक के समझौते के तहत नवाज मोदी ने सिंघानिया फैमिली की 11,660 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 75 फीसदी हिस्से मांग की है। हाल ही में इस तलाक को लेकर गौतम सिंघानिया के पिता और रेमंड के पूर्व एमडी विजयपत सिंघानिया ने भी अपनी बात रखी। विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम के बजाय बहू नवाज साथ दिया है।

विज्ञापन

रेमंड साम्राज्य के मालिक थे विजयपत 

एक समय था जब विजयपत सिंघानिया पूरे रेमंड साम्राज्य को चलाते थे। वह उस समय भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे। एक समय था वो मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर थे क्योंकि जब विजयपत रेमंड ग्रुप के मालिक थे तब अंबानी बहुत छोटे थे। लेकिन, उनकी किस्मत ने तब करवट ली जब उनके बेटे ने उन्हें घर से निकाल दिया। आज वो किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन

बेटे ने घर से बाहर निकाला

विजयपत सिंघानिया अपने जीवन को बनाए रखने और जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब सिंघानिया ने अपनी कंपनी के सारे शेयर गौतम के नाम कर दिए और तभी से उनका रिश्ता टूटने लगा। विजयपथ सिंघानिया ने बताया था कि एक बार जमीन को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि गौतम ने पिता विजयपत सिंघानिया को अपने ही घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

बहू का दिया साथ 

विजयपत सिंघानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘जैसा कि मैं जानता हूं, हिंदू विवाह अधिनियम के तहत, तलाक के बाद पति की संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा पत्नी के पास चला जाता है। एक बहुत ही साधारण सा वकील भी उसे हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ये हक दिला सकता है। फिर वो 75% के लिए क्यों लड़ रही है? गौतम कभी भी हार मानने वाला नहीं हैं क्योंकि उनका मकसद सबको खरीदना और सब कुछ खरीदना है। उसने मेरे साथ भी यही किया है। मेरे पास उससे लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं बचे थे। उसने सब कुछ खरीद लिया। गौतन सब कुछ खरीद लेगा, मुझे नहीं लगता कि इस तरह लड़कर नवाज को कुछ खास मिलेगा।’

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ