हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ration Card Update: इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन! जल्द करा लें ये काम

Ration Card Update: भारत सरकार ने नागरिकों को फ्री में राशन देती है। जिसका लाभ राशन कार्डधारकों को मिलता है। जिनके पास राशन कार्ड है उनको जल्द से जल्द अपने के कार्ड की ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए, वरना राशन मिलना बंद कर हो जाएगा।

विज्ञापन

Ration Card Update: केंद्र सरकार नागरिकों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ देशभर में जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। यह कार्ड वर्गों के हिसाब से बनाए जाते हैं। इससे लोग फ्री या कम कीमत पर राशन ले सकते हैं। इन राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो जल्दी करा लीजिए क्योंकि सरकार ने इसकी तारीख को बढ़ा दिया है।

कब तक करा सकते हैं ई-केवाईसी?

राशन कार्ड धारकों को फ्री में अनाज दिया जाता है, लेकिन इसके लिए सरकार ने कुछ नियम बना दिए हैं। जिनका पालन करना जरूरी है, इसके बिना अब राशन नहीं मिलेगा। राश कार्ड धारकों को KYC कराना बहुत जरूरी है। अगर KYC नहीं कराई तो आपका कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा, यानी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। पिछले कई महीनों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई थी। हालांकि सरकार ने इस तरीख को फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: PMKSNY: खाते में पैसे डालेगी मोदी सरकार, जानें किन-किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त?

विज्ञापन

कैसे करें e-KYC

राशन कार्ड की e-KYC दो तरह से की जा सकती है। पहली अपने राशन डीलर के पास जाकर केवाईसी करा सकते हैं। इस दौरान राशन कार्ड के साथ केवाईसी से जुड़े तमाम डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। जिसमें राशन कार्ड, परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। इसके अलावा दूसरा तरीका राशन कार्ड पोर्टल 2.0 का है, जिसको प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद इसको खोलें, अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डाल दें। इसके बाद एक OTP आएगा उसको डाल कर सब्मिट कर दें।


आपको बता दें कि राशन कार्ड पोर्टल 2.0 के जरिए बिना राशन कार्ड के भी आपको राशन मिल सकता है। इसके लिए आपके फोन में यह ऐप लॉगिन होना चाहिए। इसमें रजिस्ट्रेशन करके इसको अपने राशन डीलर को दिखाकर राशन ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं मिलेगा Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ? झटपट अप्लाई करने का तरीका यहां देखें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola