PMKSNY: खाते में पैसे डालेगी मोदी सरकार, जानें किन-किन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त?

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मदद करती है। जिसमें सालाना 6,000 रुपये की दिए जाते हैं, जिसकी राशि किस्तों में आती है। पिछली बार अक्टूबर में18वीं किस्त जारी की गई है। जानिए 19वीं किस्त कब आएगी?

PM Kisan Yojana 19th installment

File Photo

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने संयुक्त रूप से एक योजना शुरू की। इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक 18 किस्त आ चुकी हैं, अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। जानिए इसके लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए और कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब जारी हो सकती है अगली किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो 2 हजार रुपये की किस्त के रूप में मिलते हैं। किसानों को अब तक 18 किस्त मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना में किस्त हर 4 महीने में जारी की जाती हैं। 18वीं किस्त अक्टूबर महीने में जारी की गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो 19वीं किस्त का इंतजार जनवरी के आखिरी या फिर फरवरी के पहले हफ्मे में खत्म हो सकता है। यानी किसानों को नए साल पर योजना का लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि

विज्ञापन

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जब शुरू की गई थी, तब इसमें वही किसान आते थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन हो। लेकिन इस योजना का अब दायरा थोड़ा बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम में वह लोग शामिल नहीं होते हैं जिनकी आय का जरिया खेती के अलावा भी कुछ और हो। यानी सरकारी नौकरी, कोई बिजनेस करने वाले लोग इस योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी

1- आधार कार्ड
2- बैंक के खाते का स्टेटमेंट
3- जमीन के डॉक्यूमेंट्स
4- मोबाइल नंबर
5- इनकम सर्टिफिकेट

कैसे करें आवेदन?

इस योजना में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। इसमें न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिख जाएगा। इसको खोलें और आधार नंबर, मोबाइल फोन नंबर और बैंक अकाउंट की सभी जानकारी भर दें। मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट्स की एक सॉफ्ट कॉपी देनी होगी। इसके बाद इसको सब्मिट कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ