Ration Card: भारत में गरीब जरूरतमंदों को सरकार की ओर से कम कीमत में राशन दिया जाता है। जबकि, कुछ लाभार्थियों को मुफ्त राशन भी दिया जाता है। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी करने के लिए कहा है। इसके पीछे की वजह राशन वितरण में पारदर्शिता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गलत तरह से इस्तेमाल रोकना है। आप घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस अपनाना होगा। आइए जानते हैं।
राशन कार्ड का e-KYC प्रोसेस?
- सबसे पहले e-KYC करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली वेबसाइट पर जाएं।
- e-KYC करने के लिए यहां अपने राज्य को सिलेक्ट करें।
- होमपेज पर सर्विस ऑप्शन शो होगा या आप राशन कार्ड मेनू ऑप्शन देख सकते हैं।
- यहां “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर को एंटर करें।
- परिवार के मुखिया या राशन कार्ड जिसके नाम से बना हुआ है उसका आधार नंबर दें।
- वेरिफिकेशन के लिए आधार लिंक्ड फोन नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- इसके बाद सभी जानकारी को एंटर कर दें और फिर e-KYC प्रोसेस पूरा होने का मैसेज आ जाएगा।
क्यों जरूरी है e KYC?
केंद्र सरकार के अनुसार ई-केवाईसी करना सभी राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी है। इससे आप अपनी पहचान को वेरीफाई करा सकते हैं। इससे ये स्पष्ट होता है कि आप भारतीय नागरिक हैं और डुप्लिकेट दस्तावेज का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
नकली राशन कार्ड पर रोक लगाने के लिए भी ई-केवाईसी जरूरी है। सरकार ये निर्णय राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गलत तरीके से न इस्तेमाल करने के लिए किया जाए।
ये भी पढ़ें- PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! पैसे निकासी का प्रोसेस हुआ आसान, जानें नए नियम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
24 mins agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 hr agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
6 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
7 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
20 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines