PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! पैसे निकासी का प्रोसेस हुआ आसान, जानें नए नियम

EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खाते से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया है जिससे करोड़ों को फायदा हो सकता है।

Good news for PF account holders Money withdrawal process has become easier know the new rules

pf खाताधारक

EPF New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नियमों में कुछ बदलाव किया है जिससे भविष्य निधि के खाताधारकों को फायदा हो सकता है। प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ खाताधारकों के लिए पैसों का निकासी करना आसान हो सकता है। समय की बर्बादी के बिना खाताधारकों के लिए PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान हो सकता है। ईपीएफओ दावा निपटान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं।

विज्ञापन

नहीं जमा होगा चेक या पासबुक

EPFO ने PF निकासी प्रक्रिया को आसान बनाते हुए नियम में बदलाव किया है। इसके तहत पीएफ अकाउंट होल्डर के लिए कैंसिल चेक बुक की फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ना ही खाताधारकों के पासबुक को जमा करना जरूरी होगा।बैंक खाते के नियोक्ता वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

करीब 8 करोड़ अंशधारकों को फायदा

PF अकाउंट से पैसे निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ करीब 8 करोड़ अंशधारकों को लाभ पहुंचाया जाएगा। पैसे निकालने के लिए चेक या बैंक पासबुक को अपलोड नहीं करना होगा। EPFO ने बैंक खाते के वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया है। ऐसे में दावा निपटान प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

पहले क्या था जरूरी?

नियम के तहत पहले EPF खाताधारकों के लिए जरूरी था कि वो ऑनलाइन निकासी के लिए आवेदन करें और उस दौरान अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ( UAN) या पीएफ अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट की पासबुक या चेक की फोट वेरिफिकेशन के तहत अपलोड करें। हालांकि, नए नियम में दोनों को जमा अपलोड करने की मनाही हो गई है।

विज्ञापन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्रायल बेसिस पर ये प्रक्रिया 28 मई 2024 से चल रही है। इसके तहत कुछ KYC-अपडेटेड सदस्यों के लिए इसे लागू भी किया था। इस प्रक्रिया के दौरान 1.7 करोड़ EPF अंशधारकों को फायदा मिला और ये टेस्टिंग भी सफल रही। इसके बाद सभी EPF खाताधारकों के लिए इसे लागू किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ