Ration Card e-KYC Step By Step Process: क्या आप भी सरकार की फ्री राशन की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं? अगर हां, तो आपको पता होगा कि इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है। बिना राशन कार्ड कोई भी राशन डीलर आपको मुफ्त में अनाज, चीनी या अन्य तरह का सामान नहीं देगा। ये ही नहीं राशन कार्ड धारकों के लिए कार्ड के साथ उसकी ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। इसके बिना क्या आपको मुफ्त राशन मिलेगा या नहीं? राशन कार्ड की ई-केवाईसी आप कहां से करा सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ई-केवाईसी के बिना राशन मिल सकता है या नहीं?
राशन कार्ड के जरिए अगर आप भी मुफ्त राशन लेने की सुविधा उठाते हैं लेकिन आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं की है तो जल्दी ये काम करा लें। नियम के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन जरूरी है। राशन कार्ड पर जिस-जिस सदस्य का नाम है उसकी ई-केवाईसी होना जरूरी है। अगर किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
कैसे कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी?
राशन कार्ड की ई-केवाईसी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है और ना ही कहीं किसी को भुगतान करने की जरूरत है। आप बिल्कुल फ्री में ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको उस राशन की दुकान जाना होगा जहां से आप राशन लेते हैं। यहां से आप ई-केवाईसी करा सकेंगे। POS मशीन से फिंगरप्रिंट लेकर दुकानदार ई-केवाईसी अपडेट कर देगा।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपको 30 जून 2024 से पहले ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। दरअसल, विभाग की ओर से सभी राशन डीलरों के लिए 30 जून ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट तय की गई है। ऐसे में डील्स के पास राशन वितरण करते समय सिर्फ 30 जून तक का समय है जब वो ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप 30 तारीख से पहले अपने राशन कार्ड के जरिए मिलने वाले फायदे को उठाने के लिए ई-केवाईसी करा लें।
ये भी पढ़ें- इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दर
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines