FD Interest Rates: खुशखबरी! इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दर, देखें पूरी लिस्ट

HDFC Fixed Deposit Interest Rates: एचडीएफसी की ओर से अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी गई है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरें बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि कितनी अवधि की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है?

HDFC Bank increased fixed deposit rates list 2024

एफडी की नई ब्याज दरें

विज्ञापन

HDFC Fixed Deposit Interest Rates: आज के समय में हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत रखने के लिए बचत करता है। इसके लिए निवेशक अलग-अलग तरह की स्कीम को अपनाना पसंद करते हैं तो कुछ ऐसी जगह निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं जहां से उन्हें बाद अच्छा रिटर्न भी मिल सके और उन्हें किसी तरह का जोखिम न उठाना पड़े। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिहाज से इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं।

इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के बाद एफडी के ब्याज दर बढ़ा दी हैं। बैंक की ओर से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एचडीएफसी ने 20 बेसिस पॉइन्ट यानी 0.20 प्रतिशत ब्याज दर बढ़ाई है। हालांकि, ये कुछ अवधि की एफडी के लिए ही है और ये नई ब्याज दरें 10 जून 2024 से लागू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

एफडी पर 7.70 प्रतिशत तक ब्याज

एचडीएफसी ने 7 दिन से 10 साल तक की एफडी की ब्याज दर बढ़ाई है। साथ ही 2 साल से 5 साल की एफडी के लिए नई अवधि का ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए जोड़ा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 फीसदी तक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। 2 करोड़ रुपये तक की अवधि की एफडी पर ग्राहकों को 7.70% इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल सकेगा।

HDFC ने जोड़ी एफडी के लिए नई अवधि का ऑप्शन

  • 2 साल 11 महीने 1 दिन से 3 साल
  • 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने
  • 4 साल 7 महीने से 55 महीने
  • 4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल से कम

HDFC Bank New Interest Rates on FD

7 दिन से 14 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

15 दिन से 29 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% ब्याज मिलेगा।

30 दिन से 45 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 3.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

46 दिन से 60 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।

61 दिन से 89 दिनों की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bank Holidays: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक!

90 दिन- 6 महीने से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज मिलेगा।

6 महीने 1 दिन- 1 साल से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 5.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

9 महीने 1 दिन- 9 महीने से कम की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 6.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज मिलेगा।

1 साल से 15 महीने की एफडी पर जनरल ग्राहकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

15 महीने से 18 महीने एफडी पर जनरल ग्राहकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिलेगा।

18 महीने से 21 महीने एफडी पर जनरल ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

21 महीने से 2 साल की एफडी पर जनरल ग्राहकों को7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ