Rath Yatra 2025: ओडिशा में इस समय प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य पर्व मनाया जा रहा है। इस उत्सव में भाग लेने के लिए दुनियाभर से लाखों तीर्थयात्री पुरी पहुंचे हुए हैं। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भी अपनी पत्नी के साथ यहां दर्शन किए। उन्होंने रथयात्रा में लाखों भक्तों को भोजन करवाने के लिए विशाल रसोई का भी आयोजन किया है। इस रसोई के लिए इस्कॉन मंदिर की भी सहायता ली गई है।
खुद सेवा करते दिखे गौतम अडाणी
कुंभ मेले के बाद पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भी अडाणी ग्रुप्स ने प्रसाद सेवा शुरू की है। अडाणी-इस्कॉन रसोई के दौरे के दौरान इस्कॉन स्वयंसेवकों के साथ रसोई सेवा में भी भाग लिया। इस काम में उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी और बेटे करण अडाणी ने भी उनका साथ दिया था। उन्होंने परिवार समेत व्यक्तिगत रूप से पुरी की विशाल रसोई की व्यवस्था का निरीक्षण किया, जो प्रतिदिन लाखों तीर्थयात्रियों को पवित्र शाकाहारी भोजन परोस रही हैं।
गौतम अडाणी और उनकी पत्नी ने सेवा की
इस यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने गौतम अडाणी से स्नेहपूर्वक अनुरोध किया कि वे कुछ समय के लिए उनके साथ खाना पकाने की सेवा में हिस्सा लें। हालांकि , उनकी सुरक्षा टीम ने शुरू में ऐसा न करने की सलाह दी, लेकिन वे विनम्रतापूर्वक सहमत हो गए। उन्होंने पूरियां बनाईं और सब्जी बनाने में मदद की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों के बीच खुशी और एकता का माहौल बना।
डॉक्टर प्रीती अडाणी भी खाना पकाती दिखी
इस कार्यक्रम में गौतम अडाणी की पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी ने भी प्रसाद सेवा में भाग लिया। वे एक बड़ा खमचा (बर्तन) पकड़े हुए खाना पकाती नजर आई। उनके बेटे करण अडाणी भी उनका साथ देने के लिए आगे आए। उनका ऐसा आचरण यह दर्शाता है कि वे न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हैं, बल्कि संस्कृति, विनम्रता और आपसी सम्मान में भी समृद्ध हैं।
इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन ने क्या बोला?
इस्कॉन प्रबंधन ने कहा कि गौतम अडाणी की रसोई में कदम रखने की इच्छा, भले ही थोड़े समय के लिए थी मगर हम सभी के लिए यह उनकी ओर से मिला संदेश था, जिसने हमें याद दिलाया कि सच्ची महानता सेवा करने में हैं, पद में नहीं। इस्कॉन का मानना है कि इस तरह की सांस्कृतिक और भक्ति सेवा में अडाणी परिवार की सक्रिय भागीदारी एक सार्थक उदाहरण स्थापित करती है।
ये भी पढ़ें- अडाणी ग्रुप बना भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता ब्रांड, 82% बढ़ी वैल्यू
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
9 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines