Ratan Tata Life Stories: रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने न सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन के रूप में अपनी पहचान बनाई बल्कि ऐसी शख्सियत के रूप में उभरे, जिनके परोपकार की लोग मिसालें देते हैं। उनके दुनिया को अलविदा कहने के बाद एक युग का अंत हो गया है। 100 से ज्यादा कंपनियों के टाटा ग्रुप को संभालने वाले रतन टाटा की नेकदिली और हमेशा जमीन से जुड़े रहने के ढेरों किस्से हैं, जो हम सभी के जेहन में हमेशा याद रहेंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रतन टाटा को अपनी ही कंपनी में नौकरी कैसे मिली थी। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। रतन टाटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और वहीं बसना भी चाहते थे। लेकिन दादी की तबीयत खराब होने की वजह से भारत लौट आए। अब यहां लौटे तो उनके पास IBM कंपनी से जॉब का ऑफर था, जिसे वह स्वीकार करने का मूड बना चुके थे। लेकिन जेआरडी टाटा इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने साफ कह दिया कि भारत में रहते हुए तुम IBM में नौकरी नहीं कर सकते।
इंटरव्यू में खुद बताई पूरी बात
एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि एक बार जेआरडी टाटा ने उन्हें कॉल किया और कहा कि तुम भारत में रहते हुए IBM में काम नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उस टाइम आईबीएम के ऑफिस में ही था। उन्होंने तुरंत मुझ से Resume मांग लिया। लेकिन मेरे पास वो नहीं था। हालांकि ऑफिस में एक इलेक्ट्रिक टाइप राइटर था, जिससे मैंने वहीं बैठकर अपना रिज्यूमे बनाया और उन्हें भेज दिया।’ इस तरह से 1962 में उन्हें टाटा में नौकरी मिली।
6 महीने इस कंपनी में बिताने पड़े
टाटा इंडस्ट्रीज में नौकरी मिलने के बाद उन्हें शुरुआती 6 महीने Telco में काम करना पड़ा, जो कि वर्तमान में टाटा मोटर्स है। इसके बाद ही 1963 में उन्हें Tisco में ज्वाइन कराया गया, जो कि अब टाटा स्टील्स है। उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप ने बहुत तरक्की की। 1991 उन्हें टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप्स को पूरी तरह से ही बदल डाला। 28 दिसंबर 2012 को वह टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायर हो गए।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
6 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
9 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
13 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
14 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
17 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
20 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
20 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines