हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं चाहता हूं कि दुनिया मुझे ऐसे याद करे', जब रतन टाटा ने बताई थी अपनी इच्छा

Ratan Tata Death: रतन टाटा लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते थे। इस दरियादिली की वजह से ही वह लोगों के दिल में बसते थे। रतन टाटा की मौत की खबर से पूरा देश सदमें में हैं, उनको याद किया जा रहा है। रतन टाटा ने खुद बताया था कि उनके जाने के बाद लोग उनको कैसे याद करें।

विज्ञापन

Ratan Tata Death: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का निधन बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा की मौत की खबर से देशभर में शोक की लहर है। देश के साथ साथ उनको दुनियाभर के लोग याद कर रहे हैं। इस मौके पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी इच्छा बताते हुए नजर आ रहे है। जब उनसे पूछा गया कि आप क्या चाहते हैं कि लोग आपको कैसे याद करें? इसपर उनका जवाब दिल जीतने वाला था।

जाने के बाद कैसे याद किए जाएं रतन टाटा?

रतन टाटा लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। उनके निधन के बाद लोग उनके किए अच्छे कामों की बात कर रहे हैं। इस मौके पर उनका CNBC-TV18 का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एंकर उनसे पूछती है कि आप क्या चाहते हैं कि आपको लोग किस तरह से याद करें? एंकर के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहूंगा कि दुनिया मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करे जो बदलाव लाने में सक्षम था।’ रतन टाटा का कहना था  ‘मैं उस आदमी के तौर पर जाना जाऊं जो उन चीजों में बदलाव लाया जो हम सोचते हैं।’

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Passed Away: रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की? भारत-चीन युद्ध से जुड़ी है कहानी

विज्ञापन

लोगों के दिल में क्यों बसे हैं रतन टाटा?

देश में कई बड़े बिजनेसमैन हैं लेकिन जो रुतबा रतन टाटा को मिला है वह किसी के पास नहीं है। आम जनता की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे। कोरोना महामारी में उनके ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये की मदद की थी। इसके अलावा टाटा संस ने भी 1000 करोड़ रुपये का दान दिया था। रतन टाटा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और जिस यूजर से वह इंप्रेस होते थे तो उसको रिप्लाई भी करते थे।

ये भी पढ़ें: Ratan Tata का अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, काश! उनका लिखा ही सच हो जाए!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola