Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: शेयर मार्केट के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब हमारे बीच नहीं रहे। 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लम्बे समय से बीमार थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर (Akasa Air) के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है, राकेश झुनझुनवाला अजेय थे। वह अपने पीछे फिनान्शियल वर्ल्ड में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।
और पढ़िए – Interest Rate Hike: SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इतने फीसद बढ़ाई ब्याज दरें
बताया जा रहा है कि दो से तीन हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। वह कुछ दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती रहकर गए थे। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी एयरलाइंस अकासा की शुरुआत की थी। उनकी अकासा एयरलाइंस के पहले विमान ने 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत विमानन क्षेत्र के कारोबारी आदित्य घोष और विनय दुबे के साथ मिलकर की थी।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines