Rajasthan Sarkari Jobs: अगर आप अपने लिए सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ा मौका है। राजस्थान में ग्रुप डी और ड्राइवरों के लिए 60 से ज्यादा वैकेंसी निकाली जा रही है। इसके लिए RSMSSB ने परीक्षा कैलेंडर में तारीखों का निर्धारण कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह भर्ती परीक्षा आठ शिफ्ट में होंगी। इस परीक्षा को 10वीं पास वाले कैंडिडेट दे सकते हैं।
परीक्षा के लिए तय डेट 18 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक की तय की गई है। यहां हम इस 10वीं पास सरकारी जॉब से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
ग्रुप डी और ड्राइवर्स के लिए वैकेंसी
RSMSSB बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर में सीरियल नंबर 62 और 64 पर तारीखों पर ग्रुप डी और ड्राइवर के लिए परीक्षा ली जाएगी। इसके तहत 60-65 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। आने वाले समय में इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।
सरकारी नौकरी
यह भी पढ़ें – SBI Loan Interest: SBI ने लोन इंटरेस्ट रेट में की कटौती, आज से होगा लागू
यह भी पढ़ें- Success Story: अचार बनाकर बनी 5 करोड़ की मालकिन, जानिए कृष्णा यादव की सफलता की कहानी
योग्यता और परीक्षा शेड्यूल
बता दें कि राजस्थान ग्रुप डी भर्ती की योग्यता 10वीं पास तय की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये योग्यता 5वीं और 8वीं कक्षा तक ही थी, लेकिन ट्रांसपेरेंसी को ध्यान में रखते हुए अब ड्राइवर के लिए 10वीं कक्षा पास कैंडिडेट ही आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन डॉक्यूमेंट में जानकारी दी गई है कि यह भर्ती सीईटी के जरिए नहीं की जाएगी। RSMSSB द्वारा 70 सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें सीईटी और नॉन सीईटी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बताई गई हैं।
कब होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन डॉक्यूमेंट के सीरियल नंबर 62 में परीक्षा की तारीखों के बारे में बताया गया है, जो ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा 18 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तथा 22 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 तक रखी जा सकती है। अगर आप इसके बारे में और डिटेल जानना चाहते हैं तो RSMSSB Rajasthan Exam Calendar 2024 Download PDF के जरिए पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
2 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
8 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
13 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines