News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SBI cuts loan interest rate: जाने- माने बैंक एसबीआई ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट ( MCLR) में केवल एक महीने के लिए बदलाव किए हैं। ये बदलाव 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक के लागू रहेंगे। एसबीआई ने इस MCLR टेन्योर में इंट्रेस्ट रेट में 25 बेसिक प्वाइंट्स (बीपीएस) की कमी की है। बता दें कि अन्य दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और SBI का यह नया एमसीएलआर रेट आज यानी 15 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा। सीधे शब्दों में कहें तो इस महीने के लिए ब्याज दर को 0.25% कम कर दिया गया है और नई ब्याज दर 8.20% से 9.1% के बीच तय की गई है।
इस कैलकुलेशन को समझने से पहले आपको ये समझना होगा कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) किसी बैंक के लोन पर दिया जाने वाले न्यूनतम इंटरेस्ट रेट होता है। SBI के लिए MCLR ब्याज दर को 0.25% कम कर दिया गया है।
लेटेस्ट SBI MCLR लोन 8.20% से 9.1% के बीच होंगी। वहीं ओवरनाइट एमसीएलआर 8.20% रहेगा। हालांकि इस एक महीने की दर 8.45% से घटाकर 8.20% कर दी गई है, जिसमें 25 बीपीएस की गिरावट सामने आई है। बता दें कि अन्य ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं है। यानी कि छह महीने का एमसीएलआर रेट 8.85% निर्धारित किया गया है। वहीं एक साल की एमसीएलआर को संशोधित कर 8.95% कर दिया गया है, जबकि दो साल का एमसीएलआर 9.05% और तीन साल का एमसीएलआर 9.1% तय किया गया है।

यह भी पढ़ें – Salary Hike: कॉर्पोरेट कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 2025 में 9.5% तक बढ़ सकती है सैलरी
बता दें कि SBI बेस रेट 15 सितंबर, 2024 से 10.40% पर निर्धारित है। वहीं बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) को 15 सितंबर, 2024 से 15.15% प्रति वर्ष के रूप में संशोधित किया गया है। इसके अलावा एसबीआई होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (ईबीएलआर) 9.15% तय की गई है। आरबीआई रेपो रेट 6.50+ स्प्रेड (2.65%) है। होम लोन पर सिबिल स्कोर के आधार पर ब्याज दरें 8.50% से 9.65% के बीच हो सकती है।एसबीआई होम लोन वेबसाइट पर बताया गया है कि बेंचमार्क दर (आरईपीओ) में बदलाव की स्थिति में, होम लोन अकाउंट में ब्याज दर में भी बदलाव आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।