Railway Jobs 2024: भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में NTPC अंडर ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रेलवे ने कुल 3693 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 27 अक्टूबर कर दी गई है। बता दें कि ये वैकेंसी पिछले महीने 20 सितंबर को निकाली गई थी , जिनके लिए अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। आप आसानी से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां हम इससे से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी साझा कर रहे है।
इसमें कुल 5 पोजीशन पर 3500 से अधिक लोगों को भर्ती किया जाएगा। हाल ही में आए नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अगर आप इन रेलवे जॉब्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास एक बड़ा मौका है।
एप्लिकेशन फीस और लास्ट डेट
सभी कैंडिडेट के लिए एप्लिकेशन फीस 500 रुपये होगी । इसके अलावा एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग कैंडिडेट के लिए एप्लिकेशन फीस 250 रुपये होगी। आप आसानी से इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन इसकी पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआती डेट 21-09-2024 है। वहीं इसकी आखिरी डेट 27-10-2024 को 23.59 बजे तक तय की गई है। फीस पेमेंट की आखिरी डेट 28-10-2024 से 29-10-2024 तय की गई है। अगर आपको फॉर्म में कोई बदलाव या संशोधन करना है तो इसकी तारीख 30-10-2024 से 06-11-2024 तक रखी गई है।
एज लिमिट और योग्यता
इन वैकेंसी की एज लिमिट 18 साल से लेकर 33 साल तय की गई है। योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट को पास 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट या जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी में टाइपिंग आना जरूरी है। रेलवे ने 5 पदों पर कुल 3693 पोस्ट वैकेंसी निकाली है। इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए 2022 पोस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 पोस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 990 पोस्ट, ट्रेन क्लर्क के लिए 72 पोस्ट और पीडब्ल्यूबीडी रिवाइज्ड वैकेंसी 248 हैं।
यह भी पढ़ें – Jobs 2024: 10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 1500 से ज्यादा पोस्ट, जानें पूरी डीटेल
कैसे करें अप्लाई?
इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing क्लिक करना होगा।
अगर आप नोटिफिकेशन के बारे में जानना चाहते हैं तो https://www.rrbapply.gov.in/assets/forms/Corrigendum-2-CEN-06-2024.pdf पर क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines