Tatkal Ticket New Rule: बदल गया काउंटर से तत्काल टिकट लेने का नियम, अब इसके बिना नहीं म‍िलेगी ट‍िकट

Tatkal Ticket New Rule:रेलवे ने तत्‍काल ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियमों में कुछ बदलाव क‍िए हैं. नए न‍ियमों (Railway Tatkal Ticket New Rule) के अनुसार अगर आप रेलवे काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट र‍िजर्वेशन कराते हैं तो इसके ल‍िए आपको OTP शेयर करना होगा.

irctc (9)

अब रेलवे के र‍िजर्वेशन काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट लेने के ल‍िए आपको ओटीपी देना होगा.

विज्ञापन

OTP Based Tatkal Ticket Rule: अभी हाल ही में इंड‍ियन रेलवे ने ऑनलाइन ट‍िकट बुक‍िंग न‍ियमों में कुछ बदलाव क‍िए हैं और अब ऑफलाइन र‍िजर्वेशन काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट लेने वालों के लिए न‍ियमों में पर‍िवर्तन क‍िया गया है. रेलवे ने काउंटर पर जारी किए गए टिकटों के लिए एक OTP-बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू किया है. यानी अगर आप र‍िजर्वेशन काउंटर से तत्‍काल ट‍िकट लेते हैं तो इसके ल‍िए पहले आपको ओटीपी शेयर करनी होगी. इसके जर‍िए रेलवे, ट‍िकट बुक करने की पूरी प्रक्र‍िया को ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित बनाना चाहता है.

यह भी पढ़ें : RBI ने इन 3 बैंकों को बताया सबसे सुरक्षित, नहीं है तो खुलवा लें यहां अपना खाता

विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्‍ट के बाद हुआ लागू

इंडियन रेलवे ने इस नए रूल को लागू करने से पहले 17 नवंबर 2025 से रिजर्वेशन काउंटर पर बुक किए गए तत्काल टिकटों के लिए OTP सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया था. पायलट फेज में, इस सिस्टम को 52 ट्रेनों में लागू किया गया था और इसके सफल होने के बाद अब इसे पूरी तरह से लागू करने की तैयारी चल रही है.

नए स‍िस्‍टम में कैसे होगी तत्‍काल टिकट की बुक‍िंग?

नए न‍ियम के आने के बाद काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करने वाले पैसेंजर को अपने फॉर्म पर अपना मोबाइल नंबर देना होगा. इसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. काउंटर स्टाफ के सही OTP वेरिफाई करने के बाद ही टिकट बुक होगा.

विज्ञापन

रेलेवे ने क्‍यों उठाया ये कदम?

विज्ञापन

NDTV की र‍िपोर्ट के अनुसार रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि रेलवे अब यह सिस्टम बाकी सभी ट्रेनों में लागू कर रहा है. अधिकारी ने कहा क‍ि इससे तत्काल टिकट का गलत इस्तेमाल रुकेगा और यह पक्का होगा कि सच में जरूरतमंद पैसेंजर आसानी से टिकट ले सकें. यह कदम रेलवे टिकटिंग को और ज्‍यादा ट्रांसपेरेंट, सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ऑनलाइन कैसे बुक करें तत्काल टिकट?

विज्ञापन
  • ऑफिशियल IRCTC वेबसाइट/ऐप पर जाएं.
  • तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय (AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे, नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे) से पहले अपने IRCTC अकाउंट में लॉग इन करें.
  • यात्रा की तारीख के साथ, सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन डालें.
  • ‘तत्काल’ कोटा ऑप्शन चुनें. उपलब्ध ट्रेनों को खोजें और अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें.
  • नाम, उम्र, जेंडर दर्ज करें. आप “मास्टर लिस्ट” फीचर का इस्तेमाल करके अपना समय बचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ