Raghuram Rajan on Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पिछले कुछ समय से कमजोर होता जा रहा है। रुपये की सेहत में आई गिरावट ने सभी को चिंता में डाल दिया है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि इस गिरावट को लेकर अत्यधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
यूरो को ही देख लीजिए
रघुराम राजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि निश्चित रूप से हमेशा रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि डॉलर कई मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हो रहा है। यूरो को ही देख लीजिये। पिछले वर्ष की शुरुआत में एक डॉलर से 91 सेंट खरीदे जा सकते थे, अब 98 सेंट खरीदे जा सकते हैं। डॉलर के मुकाबले यूरो में लगभग छह से सात प्रतिशत की गिरावट है। भारतीय रुपये के साथ भी यही हुआ, यह 83 से 86 हो गया है।
यह भी पढ़ें – उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे फिर क्यों लुढ़के Infosys के शेयर? Narayana Murthy Family को तगड़ा नुकसान
इसलिए चिंतित नहीं हैं राजन
राजन ने आगे बताया कि डॉलर में मजबूती आंशिक रूप से डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले संभावित नए टैरिफ के कारण है, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा। अमेरिका के लिए व्यापार घाटा कम होने का मतलब है डॉलर में मजबूती। इस समय डॉलर एसेट में कुछ संभावित सेफ-हेवन बाईंग भी देखने को मिल रही है। इसलिए इन सब के मद्देनजर मैं बहुत चिंतित नहीं हूं।
यह भी पढ़ें – कम सैलरी और टॉक्सिक वर्क कल्चर पर क्या बोले Infosys CEO Salil Parekh?
नरमी से निर्यात को फायदा
पूर्व RBI गवर्नर ने कहा कि वास्तव में रुपये में खास गिरावट नहीं आई है और कुछ अतिरिक्त नरमी भारतीय निर्यात के लिए उपयोगी हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 86.64 पर पहुंच गया था और फिलहाल यह 86.58 पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से डॉलर में मजबूती आ रही है और यह मजबूती केवल रुपये को ही कमजोर नहीं कर रही, कई प्रमुख करेंसी इससे प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें – 8वें वेतन आयोग का कहां, कैसे पड़ेगा असर? समझिये Pay Commission का पूरा गणित
सबसे स्थिर मुद्राओं में शामिल
गिरावट के बावजूद रुपया दुनिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक बना हुआ है। कुछ वक्त पहले एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत तक गिर चुका है, लेकिन कई देशों की करेंसी के मुकाबले उसकी स्थिति बेहतर है। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक रुपये की गिरावट को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, RBI सरकारी बैंकों के माध्यम से डॉलर बेच रहा है, ताकि रुपये की सेहत में सुधार किया जा सके।
यह भी पढ़ें – GDP ग्रोथ और भारतीय इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करेगा 8वां वेतन आयोग?
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
59 mins agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
1 hr agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
10 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
16 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
18 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
21 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines