कम सैलरी और टॉक्सिक वर्क कल्चर पर क्या बोले Infosys CEO Salil Parekh?

Infosys Q3 Results: इंफोसिस ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी के सीईओ सलिल पारेख को कुछ तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा।

Infosys-CEO-Salil-Parekh

Infosys  Q3 Earnings Call: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस को हाल के दिनों में टॉक्सिक वर्क कल्चर और सैलरी हाइक नहीं देने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा है। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख को भी तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी करते समय ऐसे सवालों से रूबरू होना पड़ा। बता दें कि इंफोसिस को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6806 करोड़ रुपये पर का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 11.46% अधिक है।

इस तरह शुरू हुई आलोचना 

Q3 अर्निंग कॉल के दौरान इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख से वेतन वृद्धि और कार्य संस्कृति के मामले में कंपनी की गिरती प्रतिष्ठा से जुड़े सवाल पूछे गए। इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने 2023 में युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी, इसके बाद से कंपनी को सैलरी हाइक और वर्क कल्चर के मुद्दे पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा है।

सैलरी नहीं बढ़ाने का आरोप

नारायण मूर्ति के बयान की तीखी आलोचना हुई थी और उसके कुछ समय बाद बड़े पैमाने पर इंफोसिस पर कर्मचारियों को कम वेतन देने का आरोप लगा। यह दावा भी किया गया कि एक दशक से ज्यादा समय से नए कर्मचारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी के भीतर अन्य प्रणालीगत मुद्दों को भी उजागर किया। हाल ही में जब पुणे के भूपेंद्र विश्वकर्मा ने कंपनी को लेकर लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखा, तो इंफोसिस को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई।

ये 3 प्रमुख समस्याएं

भूपेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने दूसरी नौकरी मिलने का इंतजार किए बिना ही इंफोसिस छोड़ दी, क्योंकि यहां कई समस्याएं थीं। जिसमें करियर ग्रोथ न होना, काम का अत्यधिक बोझ और टॉक्सिक वर्क कल्चर प्रमुख हैं। Q3 अर्निंग कॉल के दौरान सलिल पारेख से इन आरोपों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि इंफोसिस में सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाता है।

हम यह सुनिश्चित करते हैं…

सलिल पारेख ने सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सवाल के संदर्भ में, इंफोसिस के भीतर हमारा यह सुनिश्चित करने का एक बहुत ही स्पष्ट दृष्टिकोण है कि सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाए। हमारे पास यह देखने की एक अच्छी तरह से परिभाषित प्रक्रिया है कि प्रदर्शन कैसे संचालित होता है। हम यह सुनिश्चित करने के समान अवसर प्रदान करते हैं कि सभी को इसका लाभ मिले। और हम हाई स्टैण्डर्ड का पालन करते हैं।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ