नई दिल्ली: अक्सर मां-बाप को घर में बच्चों के पैदा होने के बाद उनके भविष्य की चिंता सताने लगती है। ये चिंता तब और बढ़ जाती है जब बेटियां हो जाती हैं। दरअसल बेटियों की उच्च शिक्षा, शादी और उनके सुंदर भविष्य के लिए तमाम योजनाएं बनानी पड़ती हैं। अगर आपके घर में बेटी है और आपकी आय बहुत ज्यादा नहीं है तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) एक जबरदस्त स्कीम लेकर आया है।

 

विज्ञापन

 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बेटियों से लिए एक खास योजना लेकर आया है, इसके तरह कुछ ही सालों में बेटियों के खाते में कई लाख रुपये तक आ सकते हैं। दरअसल पीएनबी ने सरकारी योजना सुकन्या समृद्धि के तरह लोगों को अपने बेटियों के नाम ज्यादा से ज्यादा बचत के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। पीएनबी इसके बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी है।

विज्ञापन

दरअसल पिछले दिनों PNB ने ट्वीट किया है कि ‘वह अपना रास्ता खुद बना सकती है, आपको बस उसे पसंद करने की ज़रूरत है! आपको अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट चुनने की जरूरत है।’

विज्ञापन

पीएनबी ने बताया है कि आप सुकन्या समृद्धि खाते में मिनिमम 250 रुपये प्रति माह जमा करके बड़ा फंड बना सकते हैं। ग्राहक पीएनबी वन ऐप के जरिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी आप यह खाता खोल सकते हैं।

जानें कैसे मिलेंगे 15 लाख रुपये

इस सरकारी स्कीम में अगर आप हर महीने सिर्फ 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी हर साल अगर आप 36000 रुपये लगाते हैं तो इस पर आपको 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा। इस तरह से 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे मिलेंगे 60 लाख रुपये

उदाहरण के लिए आपकी बेटी की उम्र 1 साल है और आपने उसका खाता खुलवा दिया। उस खाते में 15 साल तक हर साल खाते में 1.50 लाख रुपये जमा किया। अब इस हिसाब से आपकी बेटी के 21 साल पर उसको कुल 63,65,110 रुपये मिलेंगे, जिसमें मूलधन 22,50,000 रुपये है तो उसपर ब्याज 41,15,110 रुपये मिलेंगे।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

एक से दस साल की बच्चियों के खुलवाए जा सकते हैं खाते

इसमें योजना में 1 साल से दस साल की बच्चियों के अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। इस खाते में हर महीने 250 रुपये जमा करने होते हैं। जबकि इस योजना में अधिकतम 1.5 सालाना जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा किए गए रुपये पर कोई टैक्स नहीं लगता। इस योजना पर 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना में आप हर दिन महज 416 रुपये जमा करके 65 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यानि आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ