Provident Fund Money Withdrawal: भविष्य निधि या प्रोविडेंट फंड या फिर पीएफ जैसे इन शब्दों से नौकरीपेशा व्यक्ति जरूर वाकिफ होंगे, क्योंकि ये एक ऐसी रकम है जिसका फायदा ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रिटायरमेंट के बाद उठाना पसंद करते हैं। यहां तक की कुछ नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ का पैसा बेटी की शादी या घर को बनाने जैसे कामों के लिए भी काम आता है। जबकि, कुछ नौकरीपेशा साथियों को पीएफ की सही जानकारी ही नहीं होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो पीएफ (What is PF) के बारे में नहीं जानते हैं और ना ही आपको ये जानकारी है कि कैसे घर बैठे पीएफ के पैसे (How to Withdraw PF Money) को निकाला जा सकता है, तो आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
क्या है पीएफ?
प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF) यानी पीएफ एक रिटायरमेंट प्लान है। इसके तहत कर्मचारी और कंपनी दोनों की तरफ से बैंक खाते में बराबर की हिस्सेदारी के साथ योगदान दिया जाता है। जबकि, सरकार की तरफ से इस पर सालाना ब्याज दिया जाता है। पीएफ के पैसे को रिटायरमेंट के बाद यानी नौकरी की उम्र पूरी हो जाने के बाद अगर निकाला जाए तो अच्छा खासा अमाउंट निकाल सकता है।
क्या रिटायरमेंट से पहले निकाले जा सकते हैं पीएफ के पैसे?
अक्सर लोगों का ये सवाल रहता है कि क्या वो पीएफ के पैसों को अपने रिटायरमेंट से पहले निकाल सकते हैं? तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि संगठन इमरजेंसी के दौरान पैसे निकालने की अनुमति दी जाती है। अगर आपको अचनाक से पैसे की जरूरत पड़ गई है। किसी तरह की कोई मेडिकल इमरजेंसी, लोन चुकाना या कुछ अन्य इमरजेंसी काम है तो आप उन कारणों को बताकर PF का पैसा निकाल सकते हैं। पीएफ के पैसे आप घर बैठे ऑनलाइन तरीका अपनाकर निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI Payment करते समय क्या बैंक सर्वर हो गया है डाउन? तो ऐसे भेजें पैसे
कैसे निकालें पीएफ के पैसे?
- सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट- www.epfindia.gov.in पर जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन एडवांस क्लेम का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाकर लॉगिन करें।
- यहां पर अपना यूएएन और पासवर्ड एंटर करके साइन इन करें।
- इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज ऑप्शन पर टैब करें।
- यहां से पीएफ एडवांस निकालने के लिए आपको पहले फॉर्म को भरना होगा, जिसका पहले चयन करना होगा।
- यहां पर फॉर्म 31 को चुनें और पीएफ पैसे निकालने का कारण बताएं।
- इसके बाद उतना अमाउंट एंटर करें जितना निकालना चाहते हैं।
- यहां पर अपने बैंक की चेक की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें।
- इसके बाद घर का पता और फिर आधार वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके लिए Get Aadhaar OTP पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आधार लिंक्ड फोन नंबर पर OTP भी आएगा, उसे एंटर कर दें।
- इस तरह से पीएफ क्लेम प्रोसेस पूरा हो जाएगा, कुछ देर में कन्फर्मेशन के लिए आपके पास कॉल आ जाएगी।
कैसे पता करें PF बैलेंस?
आप मिस्ड कॉल के जरिए PF बैलेंस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 011 22901406 को डायल करके मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद आपके नंबर पर SMS आ जाएगा, जिससे आपको अपने पीएफ बैलेंस का पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
Amazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
52 mins agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
2 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
3 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
6 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
7 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
7 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
20 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
23 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines