हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्राइवेट नौकरीपेशा लाखों कर्मियों को पेंशन देगी सरकार, कैसे और कहां करें अप्लाई?

Private Employed People Pension: प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को भी सरकार द्वारा पेंशन की सुविधा दी जा रही है। अब लोगों को बुढ़ापे की टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा चलाई जा रही नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस में प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को भी जोड़ा गया है। जानें कैसे उठाएं लाभ?

विज्ञापन
Private Employed People Pension

Private Employed People Pension: सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारियों को सरकार द्वारा पेंशन की सुविधा दी जाती है। वहीं, प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग बुढ़ापे में होने वाली पैसों की दिक्कत को लेकर पहले से ही काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में, क्या हो अगर प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी पेंशन मिले? अब ऐसा मुमकिन है। जानें कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ?

अक्सर प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे लोगों को बुढ़ापे के लिए किसी भी तरह की मदद नहीं मिलती। लोग नौकरी में अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं लेकिन फिर भी पेंशन जैसी सुविधा से अछूते रहते हैं। इस तरह, 60 साल की उम्र के बाद लोगों को जीवन यापन करने में परेशानियां आती हैं। इस वजह से वह हमेशा परेशान भी नजर आते हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा एक योजना चलाई जा रही है, जिसमें प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी पेंशन की सुविधा मिल सकेगी।

सरकार की यह योजना कौन-सी है?

इस सरकारी योजना का नाम नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस है और यह सरकार की कंट्रीब्यूटरी स्कीम है। इसके अंतर्गत व्यक्ति अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग कर सकता है। हालांकि, इस योजना को पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाया गया था लेकिन अब सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि अब कोई भी व्यक्ति इस योजना में इन्वेस्ट कर सकता है और बुढ़ापे में इस पेंशन का लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Taxpayers सावधान! अप्रैल की इन तारीखों का रखें ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है भारी

किस तरह मिलती है पेंशन और कहां करें आवेदन?

नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत नौकरी करने वाले लोग जितना भी इन्वेस्टमेंट करते हैं, उसका 40 फीसदी हिस्सा पेंशन फंड में जाता है। रिटायरमेंट के दौरान एक अच्छी खासी रकम मिलती है और इसके साथ-साथ हर महीने पेंशन का लाभ भी मिलता है। आप जितना इन्वेस्ट करेंगे, उसी हिसाब से पेंशन भी मिलेगी। एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए किसी भी बैंक से संपर्क किया जा सकता है। 18 से 70 साल तक इस योजना में इन्वेस्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे खुलेगा अकाउंट?

  1. एनपीएस अकाउंट खुलवाना बेहद आसान है और आप घर बैठे ही अपने पैन और आधार कार्ड से इसे खुलवा सकते हैं।
  2. पेंशन सिस्टम ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाएं।
  3. आधार कार्ड से वेरिफिकेशन होने के बाद फॉर्म भरना होगा।
  4. एनपीएस अकाउंट 500 रुपये से खुलवाया जा सकता है। (हालांकि इसके बाद 60 साल तक फंड नहीं निकाला जा सकता)
  5. जल्दी फंड निकालने के लिए टियर-2 के अंतर्गत अकाउंट खुलवाना होगा, जो एक बचत खाते की तरह होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola