Stocks in Focus: शेयर बाजार (Stock Market) कल शुरुआती नुकसान के बाद बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों ने अच्छी-खासी कमाई की। आज भी कुछ कंपनियों के शेयरों में कमाई की गुंजाइश बन सकती है। दरअसल, इन कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी खबरें कल बाजार बंद होने के बाद सामने आईं, जिसका असर आज उनके स्टॉक पर देखने को मिल सकता है।
Pricol
ऑटोमोटिव कॉम्पोनेन्ट बनाने वाली कंपनी प्रिकोल (Pricol) के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि वो सुंदरम ऑटो कॉम्पोनेन्ट के प्लास्टिक कंपोनेंट डिवीजन का अधिग्रहण करेगी। यह डील कुल 215.3 करोड़ रुपए में होगी। कंपनी के बोर्ड के सामने TVS मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी सुंदरम ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड के प्लास्टिक कॉम्पोनेन्ट सॉल्यूशंस डिवीजन के अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उसने मंजूरी दे दी। इस अधिग्रहण से कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें – Ola Electric को लेकर सामने आईं 2 बड़ी खबरें, स्टॉक पर दिखेगा असर
ऐसी रही है चाल
प्रिकोल (Pricol) के शेयर की बात करें, तो कल यह करीब ढाई प्रतिशत की तेजी के साथ 495.55 रुपए पर बंद हुआ था। इस शेयर के लिए 2024 अच्छा ही रहा है। बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 7.38%, छह महीने में 12.86%, और पिछले एक साल में 45.47% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 542.50 रुपए है।
KPI Green Energy
केपीआई ग्रीन एनर्जी को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने बताया है कि उसे कोल इंडिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ग्राउंड माउंटेड सोलर पीवी प्लांट के लिए है और इसकी वैल्यू 1300 करोड़ रुपए से अधिक है। कंपनी को किसी केंद्रीय पब्लिक सेक्टर यूनिट से मिला यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस ऑर्डर के तहत केपीआई ग्रीन एनर्जी 5 साल के लिए प्लांट का ऑपरेशन और मेंटनेंस संभालेगी। कंपनी के स्टॉक की बात करें, तो कल उनमें करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। फिलहाल 779.75 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 63.78% का रिटर्न दे चुका है।
Solar Industries India
इसी तरह, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के हाथ भी एक बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी के अनुसार, उसने अपनी सब्सिडियरी के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स को डिफेंस उत्पादों की आपूर्ति के लिए 2039 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त किया है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया को इन उत्पादों को अगले चार सालों में डिलीवर करना होगा। पिछले महीने भी कंपनी ने ऐसे ही एक ऑर्डर की जानकारी दी थी। इस नए ऑर्डर से कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कल कंपनी के शेयर भले ही गिरावट के साथ 10,558 रुपए पर बंद हुए, लेकिन इस साल अब तक वो अपने निवेशकों को 55.77% का रिटर्न दे चुके हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
15 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines