Pret A Manger: अरबपति मुकेश अंबानी के रिलायंस ब्रांड्स की ओर से शुक्रवार (21 अप्रैल) को टाटा समूह के Starbucks को टक्कर देने के लिए अपना पहला ‘Pret a Manger’ आउटलेट लॉन्च किया। ‘Pret a Manger’ एक ब्रिटिश सैंडविच और कॉफी चेन है, जिसे मुकेश अंबानी अब भारत लेकर आए हैं। इसे मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (जिसे बीकेसी के नाम से भी जाना जाता है) में मेकर मैक्सिटी में स्टोर खोला गया।
रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड और पिछले साल घोषित की गई ब्रिटिश श्रृंखला के बीच फ्रैंचाइजी साझेदारी के पहले वर्ष में भारत में कुल 10 ‘Pret a Manger’ स्टोर की योजना बनाई गई है।
RBL और Pret A Manger की संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई में जो आउटलेट खोला गया है, वह दुकान 2,567 वर्ग फुट में फैले बड़े डाइनिंग स्पेस के साथ Pret की प्रतिष्ठित लंदन के माहौल को रिक्रिएट करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई में ताजा भोजन और जैविक कॉफी प्रेमी अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाने के लिए यहां आ सकते हैं या जल्दी सर्विस मिल सकेगी।
और पढ़िए – ICICI Bank ने ऑफर्स से भर दी ग्राहकों की झोली, स्पेशल ‘Summer Bonanza’ हुआ लॉन्च
नई Pret शॉप ग्राहकों को स्वादिष्ट और ताजा बने सैंडविच, बैगूएट्स, सलाद, सूप के साथ-साथ ऑर्गेनिक कॉफी, चाय, शेक और स्मूदी विकल्पों की एक अच्छी खासी मेनू पेश करेगी। 1986 में स्थापित, यूके स्थित कंपनी प्रेट ए मैंगर अब दुनिया भर में 550 से अधिक दुकानों का संचालन करती है।
Starbucks ने खोले 50 नए स्टोर
इस बीच, यहां सबसे प्रभावशाली प्लेयर टाटा Starbucks के 30 शहरों में 275 स्टोर हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और अमेरिकन कॉफी चेन स्टारबक्स के बीच 50:50 जेवी ने FY22 में 50 नए स्टोर लॉन्च किए, जो कंपनी के लिए एक साल में सबसे ज्यादा है।
कई कॉफी ब्रांड और चेन ने हाल ही में भारत में परिचालन शुरू किया है। कनाडा की कॉफी ब्रांड टिम हॉर्टन्स ने अगस्त 2022 में दिल्ली-एनसीआर में दो स्टोर खोले, अगले तीन वर्षों में कुल 240 करोड़ रुपये के निवेश से भारत में कुल 120 स्टोर खोलने की योजना है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines