Meta Layoffs: फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी Meta Inc एक बार छंटनी करने जा रही है। संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के अधिक एफिशिएंसी के लक्ष्य के तहत कंपनी की टीमों का पुनर्गठन करने की बात कही जा रही है। Bloomberg News के मुताबिक, जो मेमो जारी हुआ, उसमें फेसबुक मूल कंपनी ने बुधवार को प्रबंधकों को नौकरी में कटौती की घोषणा करने के लिए सूचित किया।
यह कटौती फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और रियलिटी लैब्स सभी में होनी है। यह कदम लागत में कटौती करने के मकसद से है। अब जहां इस प्रकार 10,000 पदों पर लोगों को हटा दिया जाएगा। वहीं, मई में कटौती का एक और दौर तय किया गया है।
पिछले साल निकाले 11 हजार कर्मचारी
Meta ने पहले ही नवंबर में अपने कार्यबल का लगभग 13% यानी लगभग 11,000 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान हायरिंग फ्रीज़ को भी बढ़ा दिया, जिसे अन्य सिलिकॉन वैली व्यवसायों द्वारा नौकरी और लागत में कटौती के कारण रोक दिया गया है।
प्रबंधकों को भेजे गए मेमो में कहा गया है, ‘टीमों को पुनर्गठित किया जाएगा और विभिन्न शेष कर्मचारियों को नए प्रबंधकों के तहत काम करने के लिए फिर से नियुक्त किया जाएगा।’ वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने मार्च में जुकरबर्ग की ‘year of efficiency’ पोस्ट की ओर इशारा करते हुए छंटनी पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
संबंधित खबरें
नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 mins ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
2 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
3 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
4 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
4 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
5 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
6 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
23 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines