Preeti Lobana Google India New Vice President: मशहूर टेक कंपनी गूगल ने भारत में नई वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त की है। संजय गुप्ता के बाद गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत में गूगल की कमान सौंपी है। प्रीति न सिर्फ गूगल इंडिया की नई वाइस प्रेजिडेंट हैं बल्कि वो गूगल इंडिया की डिजिटल नेटिव इंडस्ट्री की लीडरशिप मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम करेंगी। वहीं संजय गुप्ता को प्रमोशन मिल चुका है। अब उन्हें एशिया पेसिफिक का नया गूगल प्रेजिडेंट बना दिया गया है।
प्रीति पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
गूगल इंडिया में इस बड़े फेरबदल की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। मेटा के बाद गूगल टेक यूनिवर्स की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गया, जिसने कंपनी की कमान किसी महिला के हाथ में सौंपी है। प्रीति लोबाना पिछले तीन दशकों से टेक की दुनिया में काम कर रही हैं। वहीं अभ गूगल इंडिया की वाइस प्रेजिडेंट बनने के बाद उन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार की जिम्मेदारी होगी। गूगल ने रोमा चौबे को अंतरिम मैनेजर बनाया है, जो प्रीति लोबाना को असिस्ट करेंगी।
यह भी पढ़ें- Adani की पॉजिटिव सोच के कायल हुए Kapil Dev, टीम इंडिया को दिया उनका उदाहरण
30 साल का लीडरशिप एक्सपीरियंस
बता दें कि प्रीति लोबाना तकरीबन 30 साल तक टेक्नोलॉजी और फाइनेशियल इंडस्ट्रीज में सीनियर लीडर रह चुकी हैं। बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कस्टमर एक्सपीरिएंस के क्षेत्र में प्रीति को कमाल का अनुभव है। ऐसे में प्रीति की अगुवाई में गगूल इंडिया कई बड़े फैसले ले सकता है।
प्रीति लोबाना का सफर
बता दें कि प्रीति लोबाना ने गुजरात के अहमदाबाद से IIM ( Indian Institute of Management) की डिग्री हासिल की है। करियर में शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ प्रीति कंपनियं में बड़े बदलावों के लिए मशहूर हैं। प्रीति हाई परफॉर्मेंस टीम बनाने का भी हुनर रखती हैं। शायद यही वजह है गूगल ने प्रीति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रीति लेबाना गूगल में जॉब करने से ले पहले नेटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, ANX Grindlays बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर बैंक में काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Business Connect 2024: 40 कंपनियों ने IT सेक्टर में दिखाई रुचि, इतने हजार करोड़ के MOU साइन
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
16 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
17 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines