---विज्ञापन---

बिजनेस

Adani की पॉजिटिव सोच के कायल हुए Kapil Dev, टीम इंडिया को दिया उनका उदाहरण

Kapil Dev Praises Adani: अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रहे कपिल देव ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है। इस दौरान उन्होंने गौतम अडानी की भी जमकर तारीफ की।

Kapil Dev on Gautam Adani: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अहमदाबाद में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में टीम इंडिया के प्रदर्शन, स्पिनर आर अश्विन के संन्यास पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को भी खूब सराहा। कपिल देव ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में गौतम अडानी से सीखा जाना चाहिए।

अडानी का उदाहरण

पूर्व कप्तान ने कहा कि गौतम अडानी को देखकर सीखा जा सकता है कि पॉजिटिव सोच के साथ कैसे आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, ‘हमने देखा कि कैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया और अखबारों में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन, वह सच्चाई के साथ अपना काम करते रहे, आगे बढ़ते रहे’। कपिल ने आगे कहा कि जब आप एक अच्छी सोच के साथ अपना काम करते रहते हैं तो आखिरी में लोगों को अहसास हो ही जाता है कि आप कितने अच्छे हैं।

---विज्ञापन---

मिलाजुला प्रदर्शन

अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के एक प्राइवेट इवेंट में बोलते हुए कपिल देव ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन पर कहा कि पहले टेस्ट में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, खिलाड़ियों को सकारात्मक रहना होगा। उन्हें जो कुछ भी हुआ उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ने पर ध्यान देना होगा।

---विज्ञापन---

आश्विन पर कही ये बात

आर अश्विन के संन्यास पर कपिल देव ने कहा कि अश्विन का जाना क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा बदलाव है। यदि मैं उनके संन्यास के मौके पर मौजूद होता, तो उन्हें सम्मान और खुशी के साथ विदा करता। यह वाकई मेरे लिए गर्व का पल होता। उन्होंने आगे कहा कि जब आप किसी चीज को प्यार करते हैं, तो उसे छोड़ने में बहुत दुख होता है।

First published on: Dec 19, 2024 05:22 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola