Pradhan Mantri Awas Yojana: भारत सरकार देश में आर्थिक तौर पर मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भी चलाई जा रही है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। जानिए PMAY में किन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है और कौन लोग इसके पात्र होते हैं।
सरकार यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए चला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 2 लाख 50 हजार रुपये की मदद दी जाती है।
ये भी पढ़ें: PM-UDAY: घर पर मालिकाना हक चाहिए? शनिवार-रविवार लगेगा कैंप, निपटा लें सभी समस्याएं
किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा?
इस योजना के तहत जिन लोगों को लाभ नहीं मिलेगा उसमें वह परिवार शामिल नहीं हो सकते हैं जिसमें कोई सरकारी नौकरी करता हो। ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन वाले लोगों को इस योजना से अलग रखा गया है। इसके अलावा अगर आपके पास लैंडलाइन कनेक्शन और फ्रिज है तब भी लाभ नहीं मिलेगा। जिन लोगों के पास मोटर साइकिल या थ्री व्हीकल हैं वह भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा किसान कार्ड वाले लोग भी इससे बाहर रहेंगे। या फिर ऐसे लोग जिनको पहले से इस योजना का लाभ मिल चुका हो।
क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आधार कार्ड पहचान पत्र जिसमें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कुछ भी हो सकता है। सबसे जरूरी आय का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो आपके पास होने चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
अगर इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो PMAY-Urban की वेबसाइट पर जाएं। अगर ग्रामीण में रहते हैं तो https://pmaymis.gov.in/ इस साइट पर जाएं। सबसे पहले लॉगिन कर लें, उसके बाद फॉर्म दिखेगा, उसमें जो भी जरूरी जानकारी मांगी गई हों वह सब भर दें। अगर आप खुद से नहीं कर पा रहे हैं तो किसी नजदीक के सेंटर पर जाकर अपनी एप्लीकेशन दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: योग्य हैं फिर भी नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ? घबराएं बिना कर लें यह काम
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
2 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
7 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines