PPF Scheme New Update: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा समय-समय पर ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की जाती है। अब तो वैसे भी सारे काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। इस बीच बैंक ने अब PPF के पैसों को जमा करने के लिए भी एक नई सुविधा शुरू की है। इससे लोगों को काफी सहायता मिलेगी। सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (PPF) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी और यह जमाकर्ता को आकर्षक रिटर्न और कर लाभ के दोहरे लाभ प्रदान करती है। यह योजना PNB की सभी शाखाओं में चालू है।
PPF पर PNB ने किया ये ट्वीट
हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने एक ट्वीट किया। इसमें कहा गया, ‘अब आपकी बचत भी होगी और टैक्स भी बचेगा।’ इसके अलावा बैंक ने कहा है कि अब से आपको PPF में पैसा जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ही ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
बता दें कि इस योजना में कोई व्यक्ति कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1,50,000 रुपये जमा कर सकता है। सरकार इस योजना में 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज का लाभ दे रही है। PPF योजना की परिपक्वता 15 साल है।
और पढ़िए – PNB ने लॉन्च की MSSC स्कीम, महिला निवेशकों को मिलेगी 7.5 फीसदी ब्याज दर
कौन खुलवा सकता है खाता?
- PPF खाता संयुक्त नाम से नहीं खोला जा सकता।
- NRI पीपीएफ खाता नहीं खोल सकते।
- HUFs पीपीएफ खाता नहीं खोल सकते।
- भारत में रहने वाला निवासी अपने नाम से और किसी नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के अभिभावक के रूप में खाता खोल सकता है।
लोन भी मिल जाएगा
जमाकर्ता ऋण के लिए पात्र है। पहला ऋण उस वित्तीय वर्ष से तीसरे वित्तीय वर्ष में लिया जा सकता है जिसमें खाता खोला गया था, पहले वित्तीय वर्ष के अंत में जमा राशि का 25% तक ही लोन के रूप में मिलेगा।
ऋण की मूल राशि खाताधारक द्वारा उस महीने के पहले दिन से छत्तीस महीने की समाप्ति से पहले चुकाई जानी चाहिए जिसमें ऋण स्वीकृत किया गया है। ऋण का पुनर्भुगतान एकमुश्त या किस्तों में किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 hr agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
2 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
5 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
8 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
9 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
17 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
22 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
23 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 day agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines