Post Office Saving Scheme: सेविंग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जिसकी मदद से आप हर महीने अपनी इनकम का कुछ हिस्सा फ्यूचर के लिए सेव रखते हैं। वैसे तो बहुत सी ऐसी योजनाएं है, जिसकी मदद से आप वस कुछ पैसों में एक अच्छी पूंजी तैयार कर सकते हैं। ऐसी ही एक स्कीम है, जिसमें केवल 5000 रुपये महीना डालकर आप 10 साल के बाद 8 लाख से अधिक रुपये की सेविंग कर सकते हैं। हम पोस्ट ऑफिस स्कीम की बात कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए खास मनी सेविंग टिप्स लाए हैं।
ये एक सरकारी छोटी सेविंग स्कीम है, जिसमेंं आपको 6.7% की दर से ब्याज मिलता है, जिसका मैच्योरिटी टाइम वैसे तो 5 साल का होता है। हम पोस्ट ऑफिस आरडी सेविंग स्कीम की बात कर रहे हैं, जो एक सिक्योर इंवेस्टमेंट प्लान है, जिसमें थोड़ा कैलकुलेशन करके आप बहुत से पैसे बचा सकते हैं। यहां हम आपको इसके बारे में बताएंगे, जो आपको छोटे अमाउंट में लखपति बना सकता है।
पोस्ट ऑफिस की खास योजना
बता दें कि पोस्ट ऑफिस में हर किसी के लिए कोई न कोई सेविंग प्लान है, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निवेश कर सकते हैं।
ऐसी ही एक इन्वेस्टमेंट प्लान पोस्ट ऑफिस आरडी भी है। पोस्ट ऑफिस आरडी का मैच्योरिटी टाइम 5 सालों का होता है, जिसे 10 सालों तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें आपको 6.7% का ब्याज मिलता है और आप केवल 100 रुपये देकर आप रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इसके लिए आपको बस अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना होगा और पैसे देकर अकाउंट खुलवाना होगा।
बता दें कि इसके लिए कोई पेमेंट लिमिट नहीं है और इसे आप अपने बच्चों के नाम से भी खुलवा सकते हैं।
इसमें प्री-मैच्योर क्लोजर की भी सुविधा मिलती है, यानी अगर आप समय से पहले इसे बंद कराना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।
इसमें लोन की भी सुविधा है और आप एक साल तक राशि जमा करने के बाद पूरे पैसे के 50% को 2% ब्याज पर लोन के रूप में ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Job Scam: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर स्कैमर्स लूट रहे हैं पैसे, भूल कर भी न करें ये गलतियां
कैसे बनें लाखों के मालिक?
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश और ब्याज का कैलकुलेशन करें तो आप मैच्योरिटी टाइम पूरा होने पर लाखों के मालिक बन सकते हैं।
आपको बस हर महीने 5,000 रुपए निवेश करना है ,जिसके 5 साल तक मैच्योर होने के बाद आप कुल 3 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। 6.7 % ब्याज दर के बाद इसमें 56,830 रुपये और जुड़ जाएंगे।
इसके बाद अगर आप इस अकाउंट को पांच साल के लिए बढ़ा देते हैं तो आपकी जमा राशि 6,00,000 रुपए हो जाएगी।
इस जमा राशि पर ब्याज भी बढ़कर 2,54,272 रुपए हो जाएगा, जिसके बाद 10 साल पूरा होने के बाद आप 8,54,272 रुपए के मालिक हो जाएंगे।
बता दें कि पोस्ट ऑफिस आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस काटा जाता है, जिसे आप ITR फाइल करके वापस पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
9 mins agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
2 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
3 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
17 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
21 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
22 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
23 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines